छत्तीसगढ़

उत्तर बस्तर कांकेर : कोयलीबेड़ा की लंबे समय से चली आ रही मांग हुई पूरी

डॉ. प्रियंका शुक्ला की पहल पर कोयलीबेड़ा में लगा ट्रांसफार्मर,
क्षेत्र में खुशी का माहौल

उत्तर बस्तर कांकेर 09 जुलाई 2023

शासन की मंशानुरूप जिले वासियों की समस्याओं व मांगों को पूरा करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा जिले के विकास खंडों में जन चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। जन चौपालों के माध्यम से लोगों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित भी किया जा रहा है।  जिले की कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला इन चौपालों में जाकर सीधे ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हो रहे हैं और उनका मौके पर ही निराकरण भी किया जा रहा है।
जिला प्रशासन द्वारा जिले के विकासखंड कोयलीबेड़ा में बीते 5 जुलाई को जन चौपाल का आयोजन किया गया था। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा बेहतर व्यवस्था हेतु ट्रांसफार्मर की मांग की गई थी। कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा त्वरित कार्यवाही कर ट्रांसफार्मर लगाने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए थे, जिस पर विद्युत विभाग द्वारा तीन दिवस के अंदर ही ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया है। क्षेत्र में ट्रांसफार्मर के लग जाने से खुशी का माहौल है। वहीं क्षेत्र वासियों को अब बरसात के मौसम में बेहतर विद्युत व्यवस्था भी सुलभ हो सकेगी।
          गौरतलब है कि जन चौपाल के दौरान क्षेत्र वासियों द्वारा लंबे समय से  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में माॅच्र्युरी फ्रीजर की मांग की जा रही थी, जिसे पूरा करते हुए कौशल नाग की स्मृति में माॅच्र्युरी प्रदान किया गया था, जिसके लिए भी यह ट्रांसफार्मर उपयोगी साबित होगा। अब क्षेत्र के मृतकों के परिजनों को ज्यादा भटकने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

kgnews

Recent Posts

CG : हरी खाद से संवर रही खेतों की सेहत, प्राकृतिक खेती की मिसाल बने किसान नरेंद्र सिंह …

CG : हरी खाद से संवर रही खेतों की सेहत, प्राकृतिक खेती की मिसाल बने किसान नरेंद्र सिंह …

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण एवं टिकाऊ कृषि को…

11 seconds ago
CG : लापता स्कूली छात्र का रेस्क्यू, शादी का झांसा देकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार …

CG : लापता स्कूली छात्र का रेस्क्यू, शादी का झांसा देकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार …

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में संचालित "अभियान संवेदना" के तहत…

13 minutes ago
मुंबई एयरपोर्ट पर जीरो विजिबिलिटी का असर, इंदौर में 2 मिनट के अंतराल पर उतारे गए दो विमान; 240 से ज्यादा यात्री फंसे

मुंबई एयरपोर्ट पर जीरो विजिबिलिटी का असर, इंदौर में 2 मिनट के अंतराल पर उतारे गए दो विमान; 240 से ज्यादा यात्री फंसे

इंदौर सुबह मुंबई में शुरू हुई मूसलाधार बारिश और आसमान में छाए घने काले बादलों…

17 minutes ago
CG : हत्या की नीयत से हथौड़ी से मारा, जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार …

CG : हत्या की नीयत से हथौड़ी से मारा, जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार …

धमतरी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मगरलोड और पुलिस चौकी करेलीबड़ी पुलिस द्वारा हत्या की…

20 minutes ago
रेवांचल एक्सप्रेस से अकेला भोपाल पहुंचा 10 साल का मासूम, GRP ने मां से मिलवाकर लौटाई खुशियां

रेवांचल एक्सप्रेस से अकेला भोपाल पहुंचा 10 साल का मासूम, GRP ने मां से मिलवाकर लौटाई खुशियां

 भोपाल ऑपरेशन हमर्दद ने एक मासूम को उसकी मां से मिलवा दिया। बच्चे के सही…

37 minutes ago
बिलासपुर में प्रार्थना सभा पर बवाल, हिंदू संगठनों ने लगाया धर्मांतरण कराने का आरोप

बिलासपुर में प्रार्थना सभा पर बवाल, हिंदू संगठनों ने लगाया धर्मांतरण कराने का आरोप

बिलासपुर. बिलासपुर में एक बार फिर कथित धर्मांतरण का मामला सामने आया है। तारबाहर थाना…

38 minutes ago