छत्तीसगढ़

CG : हत्या की नीयत से हथौड़ी से मारा, जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार …

धमतरी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मगरलोड और पुलिस चौकी करेलीबड़ी पुलिस द्वारा हत्या की नीयत से किए गए जानलेवा हमले के मामले में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपी देवलाल को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। प्रकरण के अनुसार दिनांक 04 जुलाई 2026 को शाम लगभग 5:15 बजे ग्राम हसदा नंबर-1 स्थित पोस्ट ऑफिस के सामने टीन शेड के नीचे रोड़ किनारे पीड़ित चंद्रहास साहू अन्य ग्रामीणों के साथ बैठा हुआ था। इसी दौरान आरोपी देवलाल निषाद वहां पहुंचा और पुरानी रंजिश को लेकर अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा अपने पास रखी लोहे की हथौड़ी से हत्या की नीयत से लगातार प्राणघातक हमला कर दिया। हमले के दौरान पीड़ित द्वारा स्वयं का बचाव करने के प्रयास से वार सिर के बजाय दाहिने जबड़े एवं दाहिने हाथ की कोहनी पर लगा, जिससे उसे गंभीर चोटें एवं फ्रैक्चर हुआ। घायल को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया तथा बाद में बेहतर उपचार के लिए एम्स रायपुर रेफर किया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की। सीन ऑफ क्राइम टीम की उपस्थिति में घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कर रक्तरंजित कंक्रीट, नियंत्रण नमूना, खून से सना रूमाल सहित अन्य महत्वपूर्ण भौतिक साक्ष्य विधिवत जप्त किए गए। विवेचना के दौरान आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर उसके द्वारा छिपाकर रखी गई घटना में प्रयुक्त रक्तरंजित लोहे की हथौड़ी बरामद कर विधिवत जप्त की गई। चिकित्सकीय परीक्षण एवं प्राप्त मेडिकल रिपोर्ट में पीड़ित को आई चोटों को गंभीर प्रकृति का तथा फ्रैक्चर होना प्रमाणित किया गया। उपलब्ध साक्ष्यों, गवाहों के कथनों एवं चिकित्सकीय रिपोर्ट के आधार पर आरोपी देवलाल निषाद के विरुद्ध चौकी करेली बड़ी, थाना मगरलोड में अपराध क्र.114/26 धारा 296,109(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। आरोपी नाम नाम – देवलाल निषाद पिता का नाम – स्व. सुकलाल निषाद

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : आपदा प्रभावितों एवं आश्रितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

राजनांदगांव : आपदा प्रभावितों एवं आश्रितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने दैवीय विपत्तियों के संबंध में राहत मद अंतर्गत आपदा…

5 minutes ago
राजनांदगांव : कृषि विज्ञान केंद्र सुरगी द्वारा कृषकों को मौसम आधारित कृषि सलाह

राजनांदगांव : कृषि विज्ञान केंद्र सुरगी द्वारा कृषकों को मौसम आधारित कृषि सलाह

राजनांदगांव । कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी द्वारा किसानों को मौसम आधारित समसामयिक कृषि सलाह दी…

6 minutes ago
राजनांदगांव : जिले में अब तक 1667.7 मिमी वर्षा दर्ज – जिले में आज 544.6 मिमी बारिश हुई

राजनांदगांव : जिले में अब तक 1667.7 मिमी वर्षा दर्ज – जिले में आज 544.6 मिमी बारिश हुई

राजनांदगांव । राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2026 से…

8 minutes ago
राजनांदगांव : कलेक्टर ने रेल्वे ओवरब्रिज निर्माण की शिकायत पर जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए रेल्वे को भेजा पत्र

राजनांदगांव : कलेक्टर ने रेल्वे ओवरब्रिज निर्माण की शिकायत पर जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए रेल्वे को भेजा पत्र

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने राजनांदगांव जिले के ग्राम बरगा एवं आलीवारा स्थित रेल्वे…

10 minutes ago
Rajnandgaon : युवा पत्रकारों पर जानलेवा हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Rajnandgaon : युवा पत्रकारों पर जानलेवा हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

जिला ग्रामीण कांग्रेस ने एसपी के नाम सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की…

50 minutes ago
अबूझमाड़ के जंगलों में होगी कॉफी की खेती, ओडिशा में ट्रेनिंग लेंगे अधिकारी

अबूझमाड़ के जंगलों में होगी कॉफी की खेती, ओडिशा में ट्रेनिंग लेंगे अधिकारी

दुर्ग. हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग एवं जिला रोजगार स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जिला-दुर्ग के संयुक्त तत्वावधान…

1 hour ago