छत्तीसगढ़

उत्तर बस्तर कांकेर : जल जीवन मिशन के तहत अलवरकला बना हर घर जल प्रमाणीकरण ग्राम

उत्तर बस्तर कांकेर 14 जून 2023

भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के ग्राम अलवरकला में हर घर जल-नल कनेक्शन मिलने से ग्रामीणों में उत्साह है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा प्रमाणीकरण ग्राम बनने से अलवरकला में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रमुख लालजी राम कोमरा, ग्राम पटेल एवं ग्राम सभा अध्यक्ष श्री तेज राम उईके , लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी भानुप्रतापपुर के सहायक अभियंता श्री वाई के गुरु,  जल जीवन मिशन जिला नोडल अधिकारी नवीन कुमार साहू, भानुप्रतापपुर एवं दुर्गुकोंदल के उप अभियंता श्री गिरेंद्र कुमार साहू की उपस्थिति में ग्राम अलवरकला में हर घर जल प्रमाण-पत्र प्रदाय किया गया।
       जिला नोडल अधिकारी एवं उप अभियंता नरहरपुर नवीन कुमार साहू ने अलवरकला में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जल जीवन मिशन अंतर्गत हर घर नल, हर घर जल के संचालन, संधारण, प्रबंधन एवं सतत क्रियाशील बनाए रखें। सहायक अभियंता वाई के गुरु ने जल जीवन मिशन के तहत प्रदत्त पाइप लाईन, टंकी, घरेलू नल कनेक्शन का सदुपयोग करने के लिए कहा, साथ ही ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति, जल बहिनी, पंप आपरेटर, प्लंबर, हेल्पर एवं समस्त ग्राम वासियों को अपने दायित्वों का निर्वहन के लिए प्रेरित किया। जिला समन्वयक सुश्री निशा वामन ने जल जीवन मिशन की विस्तृत जानकारी देते हुए ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति की भूमिका, रजिस्टर मेंटेन करना, अंशदान, जल संरक्षण एवं संवर्धन के महत्व को विस्तार से जानकारी दिया। कार्यक्रम में वार्ड पंच, गायता, जल बहिनियों, ग्रामीणों एवं अन्य विभाग के अधिकारी कर्मचारियों सहित गणमान्य नागरिक उपस्थिति थे।

kgnews

Recent Posts

दुर्ग में युवती की मौत पर बड़ा एक्शन, सिविल सर्जन समेत 9 कर्मचारियों को जारी हुआ नोटिस

दुर्ग में युवती की मौत पर बड़ा एक्शन, सिविल सर्जन समेत 9 कर्मचारियों को जारी हुआ नोटिस

दुर्ग. जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती सिकलिन पीड़ित 22 वर्षीय युवती दीपिका गाड़ा के इलाज…

53 minutes ago
CG : कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने ली राहत-पुनर्वास और सड़क सुरक्षा की समीक्षा बैठक …

CG : कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने ली राहत-पुनर्वास और सड़क सुरक्षा की समीक्षा बैठक …

सड़क सुरक्षा एवं नार्को कोऑर्डिनेशन सेंटर ( एनकार्ड) के संबंध में भी विस्तार पूर्वक चर्चा…

1 hour ago
CG : पं. जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना हेतु प्रवेश परीक्षा का आयोजन …

CG : पं. जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना हेतु प्रवेश परीक्षा का आयोजन …

कोण्डागांव : मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में पं. जवाहर लाल…

1 hour ago
PWD में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, ENC केपीएस राणा का तबादला, आरएल वर्मा को मिला अतिरिक्त प्रभार

PWD में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, ENC केपीएस राणा का तबादला, आरएल वर्मा को मिला अतिरिक्त प्रभार

भोपाल  मध्य प्रदेश सरकार ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए…

1 hour ago
CG : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने पर सीएचसी तुमगांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित …

CG : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने पर सीएचसी तुमगांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित …

महासमुंद : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मंगलवार…

2 hours ago
CG : गौरेला पेण्ड्रा मरवाही : प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन एवं एनपीएस-ट्रेडर्स योजनाओं के तहत नगरीय क्षेत्रों में विशेष पंजीयन अभियान …

CG : गौरेला पेण्ड्रा मरवाही : प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन एवं एनपीएस-ट्रेडर्स योजनाओं के तहत नगरीय क्षेत्रों में विशेष पंजीयन अभियान …

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही : असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों एवं छोटे व्यापारियों को सामाजिक सुरक्षा और…

2 hours ago