छत्तीसगढ़

उत्तर बस्तर कांकेर : जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन 04 से 06 सितम्बर तक शासकीय नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मैदान में

उत्तर बस्तर कांकेर 31 अगस्त 2023जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन 04 से 06 सितम्बर तक  शासकीय नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मैदान में आयोजित किया जायेगा। विकासखण्ड एवं नगरीय क्लस्टर में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में सम्मलित होंगे। प्रतियोगिता में 04 सितम्बर को 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग, 05 सितम्बर को 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग और 06 सितम्बर को 18 वर्ष तक के सभी पुरूष एवं महिला प्रतिभागी सम्मलित होंगे। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में दलीय खेल में गिल्ली-डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्सा-कस्सी, बांटी (कंचा) इत्यादि खेल विधाओं को शामिल किया गया है। एकल खेल में बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भौंरा, 100 मीटर दौड़, लंबी कूद, रस्सी कूद एवं कुष्ती को शामिल किया गया है। जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के आयोजन का दायित्व पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा नगरीय प्रषासन एवं विकास विभाग द्वारा सयुक्त रूप से किया जायेगा।    जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक प्रतियोगिता तीन आयु वर्ग में संपन्न होगी। (1) – 18 वर्ष तक (2)- 18 से 40 वर्ष और (3) – 40 वर्ष से अधिक आयु। इस प्रतियोगिता में महिला एवं पुरूष दोनो ही वर्ग के प्रतिभागी सम्मलित होंगे। महिला खिलाड़ियों के साथ महिला मैनेजर लाना अनिवार्य है। सभी विकासखण्ड को विकासखण्डवार दल मैनेजर, खेलवार तथा आयु वर्गवार खिलाड़ियों के नाम की सूची एवं खिलाड़ियों का पंजीयन प्रपत्र, आधार कार्ड/वोटर आईडी तथा बैंक पासबुक की छायाप्रति, लाना अनिवार्य होगा। विकासखण्ड का बैनर भी अनिवार्य रूप से लाने के लिए कहा गया है। प्रतियोगिता प्रातः 09 बजे से प्रारंभ होगी।

kgnews

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

9 hours ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

9 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

9 hours ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

9 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

9 hours ago