छत्तीसगढ़

उत्तर बस्तर कांकेर : फर्म मां महालक्ष्मी स्पोर्ट्स एण्ड स्टेशनरी ज्ञानी चौक और आशु इलेक्ट्रिकल एण्ड स्टेशनरी श्रीराम नगर को किया गया ब्लेक लिस्ट

उत्तर बस्तर कांकेर 14 जून 2023

कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा फर्म मां महालक्ष्मी  स्पोर्ट्स  एण्ड स्टेशनरी ज्ञानी चौक एवं आशु इलेक्ट्रिकल एण्ड स्टेशनरी श्रीराम नगर कांकेर को ब्लेक लिस्ट किया गया है। ज्ञात हो कि कलेक्टर कार्यालय उत्तर बस्तर कांकेर द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए लेखन सामग्री क्रय करने हेतु निविदा आमंत्रित किया गया था। फर्म आशु इलेक्ट्रिकल एण्ड स्टेशनरी श्रीराम नगर कांकेर का न्यूनतम दर प्राप्त होने पर लेखन सामग्री प्रदाय किये जाने हेतु पत्र प्रेषित किया गया। फर्म द्वारा प्रस्तुत जवाब संतोषप्रद नहीं होने पर जिला स्तरीय दल गठित कर उक्त फर्म का सत्यापन कराया गया। सत्यापन के दौरान आपके दुकान में लेखन सामग्री उपलब्ध नहीं होना पाया गया। परंतु आपके द्वारा पत्र में दर्शित सामग्रियां उपलब्ध नहीं कराये जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। आपके द्वारा संतोषप्रद जवाब नहीं देने एवं स्टेशनरी दुकान को बंद करने की सूचना दी गई है एवं अनुमोदित दर पर लेखन सामग्री प्रदाय करने में असमर्थता जाहिर कर मांग की गई लेखन सामग्री उपलब्ध नहीं कराई गई।
         इसी प्रकार मां महालक्ष्मी स्पोटर्स एण्ड स्टेशनरी ज्ञानी चौक कांकेर को न्यूनतम दर प्राप्त होने पर लेखन सामग्री क्रय करने निविदा आमंत्रित किया गया था। बताये गये पते पर दुकान संचालित नहीं होना पाया गया। इस संबंध में फर्म को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्वयं उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया था। फर्म द्वारा जवाब में अनुमोदित दर पर लेखन सामग्री प्रदान करने में असमर्थता जाहिर करते हुए सामान देने से इंकार किया गया। मांग की गई लेखन सामग्री उपलब्ध नहीं कराने के कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्वयं उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया था। आपके द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं देने एवं मांग की गई लेखन सामग्री उपलब्ध नहीं कराने के कारण भंडार क्रय नियम 4-12, 4-13 के विपरीत पाये जाने एवं निविदा के शर्त 3 एवं 8 के उल्लंघन किये जाने के कारण समिति प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन के आधार पर फर्म द्वारा जमा की गई प्रतिभूति की राशि 50-50 हजार रूपये को राजसात करते हुए फर्म मां महालक्ष्मी स्पोर्ट्स एण्ड स्टेशनरी ज्ञानी चौक एवं आशु इलेक्ट्रिकल एण्ड स्टेशनरी श्रीराम नगर कांकेर को ब्लेक लिस्ट किया गया है।

kgnews

Recent Posts

नो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम

नो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम

रायपुर राज्य शासन द्वारा कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देने के…

8 hours ago
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली तस्वीर, ग्रामीणों को मिली आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली तस्वीर, ग्रामीणों को मिली आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा

रायपुर  बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के अतिसंवेदनशील और पूर्व नक्सल प्रभावित अबुझमाड़ क्षेत्र में…

8 hours ago
रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’

रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’

रायपुर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं, हस्तशिल्प, संगीत, नृत्य और आधुनिक रचनात्मकता के अद्भुत संगम…

9 hours ago
भोपाल में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, जंगल में मिला शव, लूटपाट की आशंका

भोपाल में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, जंगल में मिला शव, लूटपाट की आशंका

भोपाल राजधानी के देहात क्षेत्र के नज़ीराबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने…

9 hours ago
भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंगलवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में जर्मनी के…

9 hours ago
“हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति

“हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति

भोपाल  स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विकसित "हमारे शिक्षक" ऐप प्रदेश के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की…

9 hours ago