छत्तीसगढ़

बिलासपुर : जिले में खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता

किसानों द्वारा खाद-बीज का किया जा रहा है अग्रिम उठावसहकारी समितियों में 30357 मीट्रिक टन खाद भण्डारित
बिलासपुर, 14 जून 2023

जिले में खेती-किसानी की तैयारी जोरों पर है। किसानों द्वारा खाद-बीज का अग्रिम उठाव लगातार जारी है। किसानों को जिले की 114 समितियों के माध्यम से खाद-बीज का वितरण किया जा रहा है। इसके साथ ही सहकारी बैंक के शाखा कार्यालयों से ऋण भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
      वर्ष 2023 में खाद का कुल लक्ष्य 43 हजार 600 मीट्रिक टन है जिसके विरूद्ध समितियों एवं मार्कफेड के डबल लॉक में 30 हजार 357 मीट्रिक टन खाद भंडारित है, जो कि लक्ष्य का 70 प्रतिशत है। वर्ष 2022 में इसी अवधि में 16 हजार 869 मीट्रिक टन समितियों में भंडारित था। वर्तमान में पूर्व के वर्ष की अपेक्षा 30 प्रतिशत भंडारण ज्यादा हुआ है। इसी प्रकार कृषकों को लक्ष्य के विरुध्द 8 हजार 713 मीट्रिक टन खाद का वितरण किया गया है, जो लक्ष्य का 30 प्रतिशत है। गत वर्ष इसी अवधि में 6 हजार 122 मीट्रिक टन खाद का वितरण किया गया था, जो वर्तमान में पूर्व वर्ष की तुलना में 70 प्रतिशत ज्यादा खाद का वितरण किसानों को किया गया है।
वर्ष 2023 में बीज का कुल लक्ष्य 33 हजार 110 क्विटंल है जिसके विरुध्द समितियों में 20 हजार 263 क्विटंल बीज भंडारित है, जो कि लक्ष्य का 61 प्रतिशत है। वर्ष 2022 में इसी अवधि में 9 हजार 914 क्विंटल समितियों में भंडारित था। वर्तमान में पूर्व वर्ष की अपेक्षा 104 प्रतिशत भंडारण ज्यादा हुआ है। इसी प्रकार कृषकों को लक्ष्य के विरुध्द 8 हजार 366 क्विंटल बीज का वितरण किया गया है, जो लक्ष्य का 41 प्रतिशत है। गत वर्ष इसी अवधि में 3 हजार 921 क्विंटल बीज का वितरण किया गया था, वर्तमान में गत वर्ष की तुलना में 113 प्रतिशत ज्यादा बीज का वितरण कृषकों को किया गया है।
          किसान सहकारी बैंक के शाखा कार्यालय में उपस्थित होकर नगद ऋण भी प्राप्त कर रहे है। ऋण वितरण का लक्ष्य 210 करोड़ है, जिले में सहकारी बैंक की कुल 16 शाखाओं के अंतर्गत 114 समितियों के माध्यम से 30 हजार 629 किसानों द्वारा 116.31 करोड़ राशि का ऋण प्राप्त कर लिया गया है, जो कि लक्ष्य का 55.38 प्रतिशत है। जिले में किसानों को खाद-बीज, वर्मी खाद एवं ऋण लेने में कोई असुविधा नहीं हो रही है।
रानीगांव समिति के किसान श्री राधेश्याम, श्री बोधराम, श्री लक्ष्मीप्रसाद निर्मलकर, श्री सोनबाई, श्री परसराम एवं सेंदरी समिति के किसान श्री धनीराम देवांगन, श्री रमेश कुमार सूर्यवंशी, श्री रामायण कौशिक ने बताया की समिति से खाद बीज प्राप्त करने में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आ रही है।

kgnews

Recent Posts

मंत्री सारंग ने सड़क निर्माण के साथ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की बनाई राह

मंत्री सारंग ने सड़क निर्माण के साथ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की बनाई राह

भोपाल भोपाल में 10 लेन सड़क निर्माण परियोजना के अंतर्गत नयापुरा सेंट्रल जेल के समीप…

9 hours ago
गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल महिला को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल महिला को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  गुना जिले के थाना विजयपुर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

9 hours ago
बहतराई खेल प्रशिक्षण केन्द्र में निर्माण और मरम्मत के कार्यों में देरी पर भड़के उप मुख्यमंत्री अरुण साव

बहतराई खेल प्रशिक्षण केन्द्र में निर्माण और मरम्मत के कार्यों में देरी पर भड़के उप मुख्यमंत्री अरुण साव

रायपुर  उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  अरुण साव ने आज बिलासपुर में…

10 hours ago
इंदौर पुलिस की बड़ी सफलता स्क्रैप व्यापारी के कर्मचारी से 29 लाख 65 हजार रुपए की लूट का खुलासा 03 आरोपी गिरफ्तार

इंदौर पुलिस की बड़ी सफलता स्क्रैप व्यापारी के कर्मचारी से 29 लाख 65 हजार रुपए की लूट का खुलासा 03 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश में संगठित अपराधों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही…

10 hours ago
जनजातीय गौरव को सहेजते हुए विकास के नए आयाम गढ़ रही है सरकार : मुख्यमंत्री साय

जनजातीय गौरव को सहेजते हुए विकास के नए आयाम गढ़ रही है सरकार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर   मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज गरियाबंद जिले के ग्राम दर्रापारा में अखिल भारतीय…

10 hours ago