उत्तर बस्तर कांकेर 17 अगस्त 2023सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने के प्रकरण में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भानुप्रतापपुर प्रतीक जैन द्वारा मृतक के परिजनों के लिए 25-25 हजार रूपये की सहायता स्वीकृत किया गया है। दुर्गूकांदल तहसील अंतर्गत पर्रेकोड़ो निवासी रामचन्द्र कवाची की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने के प्रकरण में उनकी पत्नी अहिल्या बाई कवाची के लिए 25 हजार रूपये तथा ग्राम छिन्दगांव निवासी वासुदेव उइके की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर उनके पिता घासीराम उइके के लिए 25 हजार रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार भानुप्रतापपुर तहसील के ग्राम सेलेगांदी निवासी लकेश टेमरिया की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने के प्रकरण में उनकी पत्नी रोशनी टेमरिया के लिए 25 हजार रूपये एवं तहसील झौण्डी जिला बालोद लिम्हाटोला निवासी ओमराज मानकर की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने के प्रकरण में उनके निकटतम आश्रित खिलेश्वर मानकर के लिए 25 हजार रूपये की सहायता राशि स्वीकृत किया गया है।
मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक: विद्यार्थियों को जानने को…
भोपाल संभावित अल्पवर्षा की आशंका को देखते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने…
किसानों से सीधे संवाद के लिए राजधानी से लेकर मैदानी स्तर तक किये जाये कार्यक्रम…
भोपाल मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB), भोपाल ने किसान कल्याण और कृषि विकास विभाग…
एमसीबी। कलेक्टर के निर्देश पर जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध खनिज…
रायपुर। खरीफ सीजन 2026 में अल-नीनो के संभावित प्रभाव के कारण मानसून के देर से…