कांग्रेस पर बरसे विधायक चंद्राकर : बोले- घुसपैठिए कांग्रेस का वोट बैंक, भूपेश बघेल चला रहे आरोप लगाने की दुकान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बांग्लादेशी और रोहिंगिया घुसपैठियों को लेकर सियासत तेज है। इस बीच भाजपा विधायक अजय चंद्राकार ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि घुसपैठिया कांग्रेस का वोट बैंक है, ये देश बेच सकते हैं। देश में कांग्रेस शासनकाल में जनसांख्यिकी बिगड़ गई है। असम, पश्चिम बंगाल, नॉर्थईस्ट से यह देशभर में फैल रहे हैं। प्रशासन को बताना चाहिए दस्तावेज किसके शासनकाल में किसने बनाया है।

भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि घुसपैठिए देश की बड़ी समस्या है। कांग्रेस के लिए घुसपैठिए वोट बैंक का विषय है। वहीं उन्होंने पीसीसी चीफ दीपक बैज को पूर्व सीएम भूपेश बघेल का प्रवक्ता बताया है। उन्होंने कहा कि, प्रदेश में भूपेश बघेल आरोप लगाने की एक मात्र दुकान चला रहे। दीपक बैज कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष नहीं है, वह भूपेश बघेल के प्रवक्ता के रूप में काम करते हैं। राज्यपाल के दौरे पर कांग्रेस द्वारा दिए बयान का विधायक अजय चंद्राकर ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि संविधान के किसी धारा में ऐसा नहीं लिखा है कि राज्यपाल को दौरा नहीं करना चाहिए। भूपेश बघेल से पूछ के काम नहीं करेंगे। भूपेश बघेल के लिए तो गांधी परिवार ही संवैधानिक है।

विधायक चंद्राकर ने विधायक दल की बैठक को लेकर बताया कि कुशाभाऊ ठाकरे, भाजपा कार्यलय में कल विधायक दल की अहम बैठक होने वाली है। इसमें संकल्प से सिद्धि, 11 साल बेमिसाल और संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों के संबंध में चर्चा की जाएगी। इसके अलावा विधायकों के रिपोर्ट कार्ड को लेकर भी चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि इस बैठक में छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन भी शामिल होंगे।

Raman dwivedi

Recent Posts

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  सतना जिले के थाना कोलगवां क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

2 hours ago
डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

रायपुर   छत्तीसगढ़ में कृषि के आधुनिकीकरण की दिशा में किसानों का बढ़ता रुझान खेती…

2 hours ago
ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

रायपुर  ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुए विकसित भारत जी राम जी…

3 hours ago
महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं…

3 hours ago
महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

रायपुर महादेव एप ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई तेज हो गई…

4 hours ago
कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

​रायपुर     छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति का संकल्प अब एक जन-आंदोलन का रूप लेता…

4 hours ago