अवैध रेत परिवहन पर गिरी गाज : खनिज विभाग ने 3 ट्रैक्टर किया जब्त, 15 हजार जुर्माना भी लगाया

बतौली। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से खनिज विभाग की टीम ने अवैध परिवहन कर रहे 3 ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। इससे ट्रैक्टर मालिकों में हड़कंप मचा हुआ है। बतौली क्षेत्र में कुछ लोग बिना पीटपास के तीन ट्रैक्टर में बालू भरकर ले जा रहे थे। उनके पास बालू परिवहन का कोई भी दस्तावेज नहीं था। इस पर कार्रवाई करते हुए खनिज विभाग की अधिकारी नेहा टंडन ने तीनों ट्रैक्टर जब्त कर लिया। साथ ही मालिकों पर 15-15 हजार का जुर्माना लगाया।

बता दें कि, छत्तीसगढ़ सरकार ने 10 जून से 15 अक्टूबर तक रेत परिवहन पर रोक लगाई है। इसके तहत वैध या अवैध किसी भी तरह से बालू परिवहन नहीं करना है। आदेश का उल्लंघन करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। खनिज विभाग की कार्रवाई के बाद ट्रैक्टर मालिकों में हड़कंप मचा हुआ है। छोटे ट्रैक्टर व्यापारियों का कहना है कि, हमारी गाड़ियों को जब्त कर हमपर 15 हजार का जुर्माना लगाया गया। जबकि, हाइवा वाहन से लगातार रेत की तस्करी की जा रही है। उस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही।

उल्लेखनीय है कि, बतौली क्षेत्र में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना का काम जोरों पर है। जहां अधिकारियों सहति हितग्राहियों पर निर्धारित समय में प्रधानमंत्री आवास पूरा करने का दबाव है। ऐसे में बालू परिवहन कर रहे ट्रैक्टरों को जब्त कर कार्रवाई करने पर समस्या खड़ी हो रही है। समय पर रेत नहीं मिलने पर आवास निर्माण काम में बाधा हो रही है। इस वजह से ग्रामीणों को भी समस्या हो रही है।

सरकारी निर्देश के तहत की कार्रवाई- खनिज विभाग अधिकारी

वहीं जिला खनिज विभाग अधिकारी नेहा टंडन ने बताया कि, शासन का सख्त निर्देश है कि, मानसून सत्र में रेत का अवैध खनन और परिवहन नहीं किया जाएगा। इस निर्देश का पालन करते हुए ही सोमवार को 3 ट्रैक्टर अवैध रेत जब्त कर कार्रवाई की गई है।

Raman dwivedi

Recent Posts

बदली बिलाईगढ़ के तिहारूराम की तकदीर: 4 लाख रूपए के अनुदान से मिला ट्रैक्टर

बदली बिलाईगढ़ के तिहारूराम की तकदीर: 4 लाख रूपए के अनुदान से मिला ट्रैक्टर

रायपुर       आधुनिक दौर में खेती-किसानी को उन्नत और मुनाफे का सौदा बनाने…

28 minutes ago
एमपी ट्रांसको के ट्रेनीज असिस्टेंट इंजीनियरों को दिया गया ट्रांसमिशन लाइन के मेंटेनेंस का व्यावहारिक प्रशिक्षण

एमपी ट्रांसको के ट्रेनीज असिस्टेंट इंजीनियरों को दिया गया ट्रांसमिशन लाइन के मेंटेनेंस का व्यावहारिक प्रशिक्षण

भोपाल मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के सहायक अभियंता (अस्सिटेंट इंजीनियर) प्रशिक्षुओं ने 132 केवी भोपाल–बगरोदा…

38 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में जल संरक्षण बना जनआंदोलन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में जल संरक्षण बना जनआंदोलन

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं उपमुख्यमंत्री तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री …

38 minutes ago
बालाघाट प्रकरण: एफसीआई के चावल की हेराफेरी में राज्य सरकार का कोई संबंध नहीं : खाद्य मंत्री राजपूत

बालाघाट प्रकरण: एफसीआई के चावल की हेराफेरी में राज्य सरकार का कोई संबंध नहीं : खाद्य मंत्री राजपूत

भोपाल  खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत ने स्पष्ट किया है…

58 minutes ago
बालाघाट में पिकअप पलटने से 18 महिलाएं घायल, दो की हालत गंभीर

बालाघाट में पिकअप पलटने से 18 महिलाएं घायल, दो की हालत गंभीर

बालाघाट. रविवार को खरीफ सीजन में धान की रोपाई के लिए निकलीं 18 महिलाएं भीषण…

1 hour ago
नारायणपुर के वनांचल गांवों में ‘नियद नेल्लानार योजना’ से लौटी विकास की रोशनी, दशकों बाद बदली तस्वीर

नारायणपुर के वनांचल गांवों में ‘नियद नेल्लानार योजना’ से लौटी विकास की रोशनी, दशकों बाद बदली तस्वीर

​रायपुर. छत्तीसगढ़ के सुदूर वनांचल में बसे नारायणपुर जिले के ग्राम मोहन्दी और मसपुर के…

1 hour ago