छत्तीसगढ़

कोण्डागांव : दो निजी अस्पतालों से लौटाई गई गर्भवती महिला को जिला अस्पताल में मिला उचित उपचार

डॉक्टरों द्वारा जिला अस्पताल में शांति का किया गया सफल ईलाज
अत्याधुनिक मशीनों से जिला अस्पताल में हो रहा उपचार

कोण्डागांव, 26 जुलाई 2023

अत्याधुनिक मशीनों से जिला अस्पताल में हो रहा उपचार

जिले के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत बनजुगानी की गर्भवती शांति का कोण्डागांव के निजी अस्पताल में सिजेरियन ऑपरेशन के द्वारा प्रसव के दौरान स्वास्थ्य बिगड़ने पर एक अन्य निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। इसके बाद भी स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर अंततः महिला को कोण्डागांव के कुछ जागरूक युवकों द्वारा उचित उपचार हेतु जिला अस्पताल में दाखिल करवाया है। जहां तेजी से शांति के स्वास्थ्य में सुधार आ रहा हैं।
बनजुगानी ग्राम निवासी शांति कोर्राम पति चौबीस कोर्राम को प्रसव हेतु उसके परिजनों द्वारा स्थानीय निजी अस्पताल में दाखिल किया गया था। जहां 12 जून को सिजेरियन ऑपरेशन द्वारा शांति ने बेटी को जन्म दिया। सिजेरियन ऑपरेशन से डिलीवरी करने के बाद उसे छुट्टी दे दी गयी थी। लेकिन लगभग सप्ताह भर पेट में दर्द की समस्या होने से उसे दोबारा कोण्डागांव के निजी अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों की सलाह पर 20 जून को उसका दोबारा ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद भी पेट में दर्द ठीक न होने पर निजी अस्पताल ने मरीज को अन्य निजी अस्पताल को रिफर कर दिया।  
कोण्डागांव के जिला अस्पताल में सुधर रहा है शांति का स्वास्थ्य
जब अन्य निजी अस्पताल ने भी शांति को रेफर कर दिया तो इसकी जानकारी कोण्डागांव नगर के कुछ जागरूक युवकों को लगी उन्होंने तुरंत जिला अस्पताल में संपर्क करते हुए शांति को उपचार के लिए जिला अस्पताल में दाखिल करवाया है। जहां जिला अस्पताल में शांति का उपचार कर रहे डॉ एस नागुलन ने बताया कि उसके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार आ रहा है। अब तक जिला अस्पताल में शांति का दो ऑपरेशन हो चुका है। उसे पूरी तरह से स्वस्थ होने में लगभग 8 से 10 महीने का समय लग सकता है।
टीबी के कारण शांति के उपचार में हो रही समस्या
जिला अस्पताल के लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ एस नागुलन ने बताया कि, शांति को गंभीर टीबी की बीमारी है। जिसके कारण सिजेरियन ऑपरेशन के दौरान परेशानी हुई। शांति को उपचार के लिए मुंह के रास्ते गोली खिलाना अभी संभव नहीं है। कोशिश किया जा रहा है कि इंजेक्शन और लिक्विड के माध्यम से शांति का उपचार जल्द पूरा किया जाए। हालाकि डॉक्टरों ने भरोसा जताया है कि, शांति के स्वास्थ्य में जल्द सुधार आएगा।
उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं के उन्नयन एवं उनके माध्यम से बेहतर उपचार हेतु जिल अस्पताल में अत्याधुनिक मशीनों की स्थापना की गयी है। जहां सीटी स्कैन, डायलिसिस मशीन, सीएआरएम मशीन, अत्याधुनिक एक्स रे, सोनो ग्राफी मशीन, अत्याधुनिक ऑपरेशन थियेटर, फेको मशीन आदि की स्थापना के साथ विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की गयी है। जिसके माध्यम से अब जिला अस्पताल में कैंसर, टीबी जैसे गंभीर रोगों का भी सफलता पूर्वक उपचार किया जा रहा है।

kgnews

Recent Posts

रायसेन में आत्महत्याओं से दहशत, 10 दिन में 3 युवाओं ने फंदे पर झूलकर दी जान

रायसेन में आत्महत्याओं से दहशत, 10 दिन में 3 युवाओं ने फंदे पर झूलकर दी जान

सलामतपुर/रायसेन. जिले के सलामतपुर थाना क्षेत्र में महज 10 दिनों के भीतर दो युवतियों और…

18 minutes ago
सुपेबेड़ा की वर्षों पुरानी पानी की समस्या होगी दूर, CM साय ने एनीकट निर्माण के लिए दिए 7 करोड़

सुपेबेड़ा की वर्षों पुरानी पानी की समस्या होगी दूर, CM साय ने एनीकट निर्माण के लिए दिए 7 करोड़

गरियाबंद. किडनी पीड़ितों की वजह से चर्चित सुपेबेड़ा को आखिरकार साफ पानी नसीब होगा। सुशासन…

28 minutes ago
जबलपुर में युवक का अपहरण कर मांगी फिरौती, बहन का वीडियो बनाने से रोकने पर की बेरहमी से मारपीट

जबलपुर में युवक का अपहरण कर मांगी फिरौती, बहन का वीडियो बनाने से रोकने पर की बेरहमी से मारपीट

जबलपुर. खितौला थाना क्षेत्र में दोस्त की बहन का वीडियो बनाने का विरोध करना एक…

1 hour ago
नाबालिग से गैंगरेप मामले में सख्त कार्रवाई, सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित

नाबालिग से गैंगरेप मामले में सख्त कार्रवाई, सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित

धरसीवां. नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में उठे राजनीतिक बवाल और लगातार बढ़ते…

2 hours ago
MP असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती अभ्यर्थियों को राहत, हाईकोर्ट की मंजूरी के बाद जल्द जारी होगा रिजल्ट

MP असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती अभ्यर्थियों को राहत, हाईकोर्ट की मंजूरी के बाद जल्द जारी होगा रिजल्ट

जबलपुर. कम्प्यूटर विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2024 का रिजल्ट जल्द आएगा। जबलपुर हाई कोर्ट…

2 hours ago
हमीदिया अस्पताल के बाहर तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवारों को कुचलने के बाद भड़की भीड़

हमीदिया अस्पताल के बाहर तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवारों को कुचलने के बाद भड़की भीड़

भोपाल. शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित हमीदिया अस्पताल परिसर में रविवार को एक तेज…

3 hours ago