छत्तीसगढ़

नारायणपुर : करलखा और कोचवाही के गौठान में फसलों की संजीवनी गौमूत्र से हो रही है ब्रम्हास्त्र तैयार

समूहों द्वारा गौठानों में ब्रम्हास्त्र तैयार कर प्राप्त की 64 हजार 950 रूपए की आमदनी
नारायणपुर, 26 जुलाई 2023

समूहों द्वारा गौठानों में ब्रम्हास्त्र तैयार कर प्राप्त की 64 हजार 950 रूपए की आमदनी

जिले के ग्राम करलखा और कोचवाही के गौठान में फसलों की संजीवनी गौमूत्र से ब्रम्हास्त्र बनाई जा रही है। वर्तमान में जब रसायन युक्त खेती के कई हानिकारक प्रभावों से हमें जूझना पड़ रहा है, तब जैविक खेती को अपनाने की पहल भी शुरू हो रही है। जैविक खेती में मुख्य रूप से गोबर खाद का उपयोग किया जाता है, लेकिन कीट पतंगों से बचाव के लिए कोई विशेष उपाय नहीं होने के कारण अधिकतर किसान का फसल नुकसान हो जाता है। फसलों की बचाव के लिए छत्तीसगढ़ सरकार का एक महत्वपूर्ण नवाचार फसल की बचाव के लिए संजीवनी साबित हो रही है। जिले के किसानों को उपलब्ध कराने हेतु जिला प्रशासन के द्वारा गौठानों में स्व सहायता समूह के सदस्यों के माध्यम से गौमूत्र से ब्रम्हास्त्र तैयार किया जा रहा है। गौमूत्र विशेष गुणों से युक्त होता है, जिसका प्रयोग विभिन्न कार्यों में किया जाता है। गौवंश के संरक्षण संवर्धन और महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से गोठानों में जैविक कीट नियंत्रक ब्रह्मास्त्र का उत्पादन किया जा रहा है। इसे बनाने के लिए गौमूत्र को पांच प्रकार की पत्तियों जैसे नीम, करंजी, पपीता, सीताफल और अमरुद के साथ उबालकर ठंडा किया जाता है और पैकेजिंग कर विक्रय किया जा रहा है। इसे उपयोग करने के लिए 5 लीटर ब्रह्मास्त्र को 100 लीटर पानी में मिलाकर प्रत्येक पंद्रह दिनों में फसलों में छिड़काव किया जाता है। इसके अतिरिक्त किसानों की मांग अनुसार गौमूत्र वृद्धि वर्धक का उत्पादन भी किया जा रहा है। एक लीटर ब्रह्मास्त्र पचास रुपए में और वृद्धि वर्धक चालीस रुपए में करलखा एवं कोचवाही गौठान तथा सी मार्ट से खरीदा जा सकता है। करलखा में झांसी की रानी महिला स्व सहायता समूह और कोचवाही में सरस्वती महिला स्व सहायता समूह के इन उत्पादों को विक्रय कर 64 हजार 950 रूपए की आय अर्जित की गई है। रसायन मुक्त भोजन और स्वस्थ जीवनशैली के लिए गौमूत्र आधारित खेती वर्तमान की मांग है। गौठान में स्व सहायता समूह की महिलाओं को ब्रम्हास्त्र बनाने के साथ ही स्व रोजगार मिल रही है, जिससे समूह के सदस्य खुश होकर सरकार के प्रति आभार व्यक्त किये हैं।

kgnews

Recent Posts

हमीदिया अस्पताल के बाहर तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवारों को कुचलने के बाद भड़की भीड़

हमीदिया अस्पताल के बाहर तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवारों को कुचलने के बाद भड़की भीड़

भोपाल. शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित हमीदिया अस्पताल परिसर में रविवार को एक तेज…

51 minutes ago
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

जगदलपुर/रायपुर. उप मुख्यमंत्री अरुण साव विश्व सायकल दिवस पर आज जगदलपुर में आयोजित सन्डे ऑन…

1 hour ago
CM साय का अफसरों को सख्त संदेश: किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होनी चाहिए

CM साय का अफसरों को सख्त संदेश: किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होनी चाहिए

गरियाबंद/रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों को खाद और बीज की…

2 hours ago
MP स्वास्थ्य विभाग में तबादलों के नए नियम लागू, एक स्थान पर 3 साल की सेवा अनिवार्य

MP स्वास्थ्य विभाग में तबादलों के नए नियम लागू, एक स्थान पर 3 साल की सेवा अनिवार्य

भोपाल. स्वास्थ्य विभाग के अफसर-कर्मचारियों की अब ट्रांसफर में मनमानी नहीं चलेगी। मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य…

2 hours ago
CG : किसान अवध राम ठाकुर बोले बिना परेशानी मिला खाद …

CG : किसान अवध राम ठाकुर बोले बिना परेशानी मिला खाद …

रायपुर। राज्य सरकार द्वारा खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर…

2 hours ago
CG : रायपुर में गोरखपुर की महिला गिरफ्तार, कब्जे से 8 लाख का गांजा जब्त …

CG : रायपुर में गोरखपुर की महिला गिरफ्तार, कब्जे से 8 लाख का गांजा जब्त …

रायपुर। अंतर्राज्यीय महिला गांजा तस्कर 16 किलो से अधिक मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार हुई…

2 hours ago