कोरबा में पसान थानांतर्गत कोरबी पुलिस चैकी के ग्राम पाली पठेरी के जंगल में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। ग्रामीणों से सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वहीं ग्रामीणों की मानें तो मृतक के शरीर पर चोट के निशान हैं देखने से ऐसा लगता है कि उसके साथ कोई अनहोनी हुई होगी। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है। पसान थाना प्रभारी अशरफ खान ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया गया। शव सड़क किनारे मिला है कोटवार ने इसकी सूचना दी है शव की पहचान कार्यवाही की जा रही है आसपास गांव में सूचना दी गई है पहचान नही हो पाई है। कोटवार के माध्यम से मुनादी की जा रही है।
राजनांदगांव। जिले में राजस्व अभिलेखों में अनियमितता सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने बड़ी…
कोंडागांव/फरसगांव। फरसगांव ब्लॉक के बड़ेडोंगर थाना क्षेत्र के ग्राम कोटपाड में शुक्रवार 3 जून शाम…
बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर ब्लॉक के हरिगवां गांव की महिला सरपंच मनबसिया ने आरोप लगाया…
कोरबा। नगर पालिक निगम में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से अधिकारियों के प्रभार में…
उज्जैन मध्य प्रदेश की धर्मनगरी उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 के मद्देनजर निर्मित होने वाला…
रायपुर बड़ी राहत : आवाजाही के लिए खुला तान नदी ब्रिज कटघोरा से अंबिकापुर के…