छत्तीसगढ़

कोरबा : ट्रक से जा भिड़ी कार, तीन युवकों की मौत

 सड़कों पर बढ़ते सड़क हादसों से हर दिन किसी न किसी घर में मातम पसर रहा है। शनिवार-रविवार की मध्य रात्रि लगभग 1:30 से 2 बजे के बीच हुए सड़क हादसे में शहर के तीन युवाओं की दर्दनाक मौत हो गई।

दर्री कोरबा मार्ग में भवानी मंदिर के निकट यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि कार में सवार तीन युवक कहीं जा रहे थे कि दर्री हसदेव बराज पर पुराने पुल के समानान्तर नवनिर्मित पुल से गुजरने के दौरान इनकी कार क्रमांक सीजी 11 बीएच 7788 सड़क पर बैठे मवेशी से बचने के चक्कर में मवेशी से टकराते हुए अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे माल वाहन हाईवा से जा टकराई।

इस भीषण टक्कर में तेज रफ्तार कार के परखच्चे उड़ गए। कार की हालत देखकर ही दुर्घटना की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। जिसने भी इस मंजर को देखा उसकी रूह कांप उठी। सूचना मिलते ही रात में डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और आनन-फानन में कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।

इस हादसे में यश गोयल पिता मनोज अग्रवाल 28 वर्ष निवासी एसएस ग्रीन कोरबा, दीपक सिंह पिता सदानंद सिंह 22 वर्ष निवासी राताखार, रुपेश गोयल पिता श्याम गोयल 28 वर्ष निवासी डीडीएम रोड कोरबा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मृतक पवन भोग आटा,डीडीएम रोड और दर्री जमनीपाली में संचालित ड्रग हाउस दवा विक्रेता परिवार से हैं। इन तीनों परिवारों में हाहाकार मचा हुआ है।

घटना की जानकारी होने से शहर में शोक मिश्रित सनसनी व्याप्त है। पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई व पोस्टमार्टम के पश्चात शवों को परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।

kgnews

Recent Posts

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

खंडवा  मध्य प्रदेश की सियासत में अयोध्या के श्री राम मंदिर को लेकर एक बार…

6 hours ago
‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

इंदौर हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने महिलाओं के प्रजनन अधिकारों को लेकर अहम फैसला…

6 hours ago
दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम देश की…

6 hours ago
मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार…

7 hours ago
बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम भोपाल  मध्यप्रदेश…

7 hours ago
सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान…

8 hours ago