छत्तीसगढ़

कोरबा: समयबद्ध मजदूरी भुगतान में कोरबा जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर

99.72 प्रतिशत एफ.टी.ओ. समय-सीमा में जारी
91 करोड़ रूपये का किया गया मजदूरी भुगतान

कोरबा, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम अंतर्गत कराये गये कार्याे के समयबद्ध मजदूरी भुगतान में इस वर्ष कोरबा जिला अब तक प्रदेश में अव्वल है. इस साल जिले में अब तक मजदूरी भुगतान हेतु 99.72 प्रतिशत फंड ट्रांसफर आर्डर (एफ.टी.ओ.) समय-सीमा में जारी किया गये है। जिले में अब तक वित्तीय वर्ष 2022-23 में 90.99 करोड़ रूपये का मजदूरी भुगतान श्रमिकों के खातों में किया गया है।
    कलेक्टर संजीव झा के द्वारा मनरेगा की निरंतर समीक्षा एवं सतत मॉनिटरिंग की जा रही है, जिसके परिणाम स्वरूप कोरबा जिला समयबद्ध मजदूरी भुगतान में प्रदेश में शीर्ष पर बना हुआ है। कलेक्टर कोरबा के द्वारा पूर्व में ही सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं कार्यक्रम अधिकारी सर्व जनपद पंचायत को निर्देश दिये गये थे कि मनरेगा के कार्याे में शत् प्रतिशत समयबद्ध मजदूरी भुगतान के लिए मस्टर रोल बंद होने के 8 दिवस के भीतर फंड ट्रांसफर आर्डर जारी कर द्वितीय हस्ताक्षर करें। जिसका जनपद पंचायत द्वारा गंभीरता से पालन किया जा रहा है.।
     नूतन कंवर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरबा ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष 2022-23 में 24 फरवरी तक समयबद्ध मजदूरी भुगतान के लिये जनपद पंचायत कोरबा में 99.92 प्रतिशत, करतला में 99.9 प्रतिशत, कटघोरा में 98.9 प्रतिशत, पाली में 99.61 प्रतिशत एवं जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा में 99.84 प्रतिशत एफ.टी.ओ. निश्चित समय-सीमा में जारी किये गये हैं।
    इसी प्रकार 21 फरवरी 2023 तक जनपद पंचायत कोरबा में 14.58 करोड़ रूपये, करतला में 11.63 करोड रूपये, कटघोरा में 6.61करोड रूपये, पाली में 25.67 करोड रूपये जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा में 30.05 करोड रूपये एवं अन्य क्रियान्वयन एजेंसी में 2.42 करोड़ रूपये श्रमिको के खातों में मजदूरी भुगतान किया गया है। सीईओ जिला पंचायत ने बताया कि जिले में मांग अनुसार अधिक से अधिक श्रमिकों को श्रम मूलक कार्य उपलब्ध कराये जा रहे है, ताकि ग्रामीणों को ज्यादा रोजगार के अवसर मिल सके।

kgnews

Recent Posts

CG : रायपुर में संपत्ति विवाद, बारात और शराब के पैसे को लेकर मारपीट …

CG : रायपुर में संपत्ति विवाद, बारात और शराब के पैसे को लेकर मारपीट …

रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला, खमतराई, तेलीबांधा और आरंग थाना क्षेत्रों में अलग-अलग विवादों के…

1 minute ago
CG : मनेन्द्रगढ़ में तीन नाबालिगों को दिल्ली ले जाकर बेचने की आशंका …

CG : मनेन्द्रगढ़ में तीन नाबालिगों को दिल्ली ले जाकर बेचने की आशंका …

मनेन्द्रगढ़। जिले में तीन नाबालिग लड़कियों को काम दिलाने के बहाने दिल्ली ले जाने और…

5 minutes ago
CG : रायपुर में निगम का सख्त एक्शन, अवैध मटन-चिकन दुकान हटाई …

CG : रायपुर में निगम का सख्त एक्शन, अवैध मटन-चिकन दुकान हटाई …

रायपुर। नगर निगम ने शहर में अवैध अतिक्रमण और यातायात बाधा के खिलाफ अभियान चलाते…

12 minutes ago
भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

15 minutes ago
CG : नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार …

CG : नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार …

कोरिया। जिले के पटना थाना क्षेत्र में बेरोजगारों को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी…

16 minutes ago
CG : 3 लाख रुपए किलो, बस्तर को अब मियाजाकी आम ने भी दिलाई नई पहचान …

CG : 3 लाख रुपए किलो, बस्तर को अब मियाजाकी आम ने भी दिलाई नई पहचान …

बस्तर। छत्तीसगढ़ का बस्तर, जो कभी नक्सलवाद और बारूद की गूंज के लिए जाना जाता…

19 minutes ago