कोरबा के बांकीमोंगरा थाना के तहत कटाईनार के पास 20 फीट नीचे पुल से नीचे गिरने के कारण बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई वहीं उसका साथी गंभीर रुप से घायल हो गया। मृतक का नाम योगेश यादव है, जो जांजगीर चांपा जिले से दशहरा मनाने सुराकछार में रहने वाली अपनी मौसी के यहां आया हुआ था। मृतक अपने साथी के साथ गजरा बस्ती में रावण दहन देखने के लिए जा रहा था इसी दौरान हादसा हो गया। मर्ग पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
बाकीमोंगरा थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर उमराव नेताम ने बताया कि सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण योगेश की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रुप से घायल साथी रोहित को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
वहीं योगेश की मौत से उसके परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वे उस पल को कोस रहे हैं जब उन्होंने योगेश को दहशरा देखने की भेजा। बहरहाल मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।
रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…
रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…
रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष चंदूलाल…
भोपाल निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…
रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…