छत्तीसगढ़

कोरिया : रोजगार मेला सक्सेसफुल : सैंकड़ों युवाओं को मिली पसंद की नौकरी

भूपेश सरकार ने पौने पांच वर्षों में रोजगार के अनेक अवसर दिए- अम्बिका सिंहदेव’ ’कोरिया को अपने काम, लगन व जुनून से भी जाना जाए- लंगेह’ कोरिया, 25 सितम्बर 2023 जिला प्रशासन के समन्वय से जिले के लाइलीहुड कॉलेज में रोजगार मेला व ऋण वितरण का आयोजन किया गया। रोजगार मेले के अवसर पर जिले में जहां एक ओर युवाओं को निजी संस्थानों में नौकरी दिलवाई गई वहीं दूसरी ओर युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिये विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत लोन भी दिया गया। शासकीय लाइवलीहुङ कॉलेज, बैकुण्ठपुर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शासन के विभिन्न योजनाओं के तहत स्वरोजगार हेतु लाभान्वित हितग्राहियों को हितलाभ स्वीकृति पत्र वितरित किये गए। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में कौशल विकास प्राधिकरण एवं जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बैकुंठपुर, जिला कोरिया द्वारा लाइवलीहुड कॉलेज परिसर में रोजगार मेले औऱ लोन मेले आयोजन किया गया था जिसके तहत आठ नियोजक उपस्थित हुए, 509 रिक्तियां प्राप्त हुई जिनके द्वारा प्रारंभिक रूप से 189 बेरोजगारी भत्ता प्राप्त सहित अन्य आवेदकों का चयन किया गया। जानकारी के मुताबिक एक सप्ताह पश्चात नियोजको द्वारा अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी। विदित हो कि शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए समय समय पर जिला प्रशासन द्वारा रोजगार मेला का आयोजन किया जाता है, इसके तहत बैकुंठपुर के लाइवलीहुड कॉलेज परिसर में रोजगार मेला व लोन मेला का आयोजन किया गया था ताकि पात्र हितग्राहियों को रोजगार व स्वरोजगार उपलब्ध हो सके। बता दें राज्य सरकार, युवाओं के हित में अनेक योजनाएं शुरू की है, वहीं प्रदेश के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को प्रति माह 2500 रुपये बेरोजगारी भत्ता भी दिया जा रहा है। इस अवसर पर संसदीय सचिव व बैकुण्ठपुर विधायक ’अम्बिका सिंह देव ने कहा कि’ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विगत पौने पांच वर्षों में रोजगार के अनेक अवसर दिए हैं। करीब सभी विभागों, मण्डल, आयोग, बोर्ड में सरकारी नौकरी के लिए विज्ञापन प्रकाशित किए और हजारों बेरोजगार युवाओं को इसका लाभ भी हुआ है। ’कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने’ ’युवाओं से कहा कि’ आप लोग जिस फील्ड में काम करोगे, वहाँ एक अलग पहचान बनाओ ताकि सुदूर अंचल कोरिया को अपने काम, लगन व जुनून से भी जाना जाए। लंगेह ने रोजगार प्राप्त युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा जब तक आपकी मंजिल प्राप्त न हो जाए कड़ी मेहनत औऱ ईमानदारी से परिश्रम करते रहें। सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने कहा’ रोजगार मेला आपको चुनौती को स्वीकार करने की सीख देगी, जिस ट्रेड के लिए चयन हुआ है वहाँ अपने स्किल का उपयोग करें औऱ लगन के साथ काम करें। बेरोजगारी भत्ता प्राप्त युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर है कि एक ही छत के नीचे जिला प्रशासन की पहल से उन्हें बिना किसी शुल्क व परिश्रम के जिले में बुलाकर यह अवसर मिल रहा है। रोजगार मेले के अवसर पर बड़ी संख्या में युवाओं सहित विभागीय अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

श्रीरामानुज संस्कृत परिसर वैदिक अध्ययन, भारतीय दर्शन, ज्ञान परम्परा के अध्ययन-अध्यापन और शोध का बनेगा महत्वपूर्ण केंद्र : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

श्रीरामानुज संस्कृत परिसर वैदिक अध्ययन, भारतीय दर्शन, ज्ञान परम्परा के अध्ययन-अध्यापन और शोध का बनेगा महत्वपूर्ण केंद्र : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

श्रीरामानुज संस्कृत परिसर वैदिक अध्ययन, भारतीय दर्शन, ज्ञान परम्परा के अध्ययन-अध्यापन और शोध का बनेगा…

20 minutes ago
CG : दुलदुला और बंदरचुवा में आधुनिक बस स्टैंड निर्माण कार्य तेज, यात्रियों को जल्द मिलेगी बेहतर सुविधा …

CG : दुलदुला और बंदरचुवा में आधुनिक बस स्टैंड निर्माण कार्य तेज, यात्रियों को जल्द मिलेगी बेहतर सुविधा …

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में आधारभूत अधोसंरचना को सुदृढ़ बनाने…

21 minutes ago
पाथरी एनीकट निर्माण कार्य के लिए 3.32 करोड़ रूपए स्वीकृत

पाथरी एनीकट निर्माण कार्य के लिए 3.32 करोड़ रूपए स्वीकृत

पाथरी एनीकट निर्माण कार्य के लिए 3.32 करोड़ रूपए स्वीकृत रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन…

26 minutes ago
छत्तीसगढ़ के 3 जिलों के 8 निकायों में 31 एल्डरमैन नियुक्त, 11 महिलाओं को भी मिली जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ के 3 जिलों के 8 निकायों में 31 एल्डरमैन नियुक्त, 11 महिलाओं को भी मिली जिम्मेदारी

राजनांदगांव राज्य सरकार ने नगरीय निकायों में नामांकित पार्षदों (एल्डरमैन) की आधिकारिक सूची जारी कर…

33 minutes ago
CG : राज्यपाल डेका से संतों ने की मुलाकात …

CG : राज्यपाल डेका से संतों ने की मुलाकात …

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज लोक भवन में जैन मुनि राष्ट्र संत डॉ. मणिभद्र…

35 minutes ago
CG : ससुराल वालों को हत्या की नियत से पीट रहा था दामाद, डायल 112 की सतर्कता से बड़ी अनहोनी टली …

CG : ससुराल वालों को हत्या की नियत से पीट रहा था दामाद, डायल 112 की सतर्कता से बड़ी अनहोनी टली …

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ सरकार की संवेदनशील पहल डायल 112 पुलिस टीम का लाभ अब जिलेवासियों को…

44 minutes ago