छत्तीसगढ़

कोरिया : विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने हेतु 15 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

कोरिया, 05 जुलाई 2023

अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति द्वारा अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों को राष्ट्रीय निगम के माध्यम से ट्रेक्टर ट्राली, पैसेंजर व्हीकल, गुडस कैरियर, स्माल बिजनेस (ईकाइ लागत 1 लाख), स्माल बिजनेस (ईकाइ लागत 2 लाख), स्माल बिजनेस (ईकाइ लागत 3 लाख) महिला सशक्तिकरण (ईकाइ लागत 2 लाख) एवं बैंक प्रवर्तित आदिवासी स्वरोजगार योजना (अनुसूचित जनजाति) एवं अंत्योदय स्वरोजगार योजना (अनुसूचित जाति) हेतु जिले के बेरोजगार एवं जिले के इच्छुक आवेदकों से 15 जुलाई 2023 तक आवेदन आमंत्रित किया जा रहा है।
जिले में संचालित उक्त योजनाओं से अनुसूचित जनजाति वर्ग के न्यूनतम 18 व अधिकतम 50 वर्ष तक के हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाना है। जिले के मूल निवासी हितग्राही जिसकी वार्षिक आय ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में 3 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इच्छुक आवेदक की जन्म तिथि हेतु स्कूल का अंकसूची एवं आवेदक पढ़ा लिखा हो साथ ही आवेदक के पास जाति, आय, निवास प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड होना चाहिए। इसके साथ ही उनका मतदाता परिचय पत्र  होना चाहिए। आवेदक द्वारा पूर्व में किसी भी बैंक/शासकीय संस्था अथवा अर्द्वशासकीय संस्था से ऋण अनुदान का लाभ न लिया हों अथवा बकाया नहीं होने का नो डयूज प्रमाण देना होगा, आवेदक निर्धारित अंशराशि जमा करने में सक्षम हो तथा आवेदक द्वारा ऋण के एवज में सक्षम जमानतदार, शासकीय अथवा अर्द्वशासकीय कृषि भूमि वाले को देना होगा। पात्रता रखने वाले जिले में अनुसूचित जनजाति वर्ग के बेरोजगार एवं इच्छुक आवेदकांे से निर्धारित आवेदन पत्र में स्पष्ट रूप से भरकर वांछित प्रमाण पत्र की प्रमाणित छायाप्रति के साथ इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कलेक्टर कार्यालय के परिसर में स्थित द्वितीय तल के कक्ष क्रमांक 63 में जिला अंत्यावसायी कार्यालय से कार्यालयीन समय पर संपर्क कर  सकते है।

kgnews

Recent Posts

CG : जिला प्रशासन को CM साय ने अत्यधिक वर्षा और जलभराव के चलते अलर्ट रहने कहा …

CG : जिला प्रशासन को CM साय ने अत्यधिक वर्षा और जलभराव के चलते अलर्ट रहने कहा …

रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव…

4 minutes ago
CG : जज के साथ विस्तारा एयरलाइंस ने धोखाधड़ी की, 1 लाख का जुर्माना …

CG : जज के साथ विस्तारा एयरलाइंस ने धोखाधड़ी की, 1 लाख का जुर्माना …

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने विस्तारा एयरलाइंस को सेवा में गंभीर कमी…

9 minutes ago
राजनांदगांव : लोनावाला कैंप में दिग्विजय कॉलेज के नेवल विंग कैडेट्स ने जीते गोल्ड मेडल…

राजनांदगांव : लोनावाला कैंप में दिग्विजय कॉलेज के नेवल विंग कैडेट्स ने जीते गोल्ड मेडल…

राजनांदगांव , महाराष्ट्र के आईएनएस शिवाजी लोनावला में आयोजित ऑल इंडिया नौ सैनिक कैंप में…

11 minutes ago
CG : अविश्वास नहीं, जनता के विश्वास का अपमान है विपक्ष का प्रस्ताव : CM विष्णुदेव साय …

CG : अविश्वास नहीं, जनता के विश्वास का अपमान है विपक्ष का प्रस्ताव : CM विष्णुदेव साय …

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा में विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा…

13 minutes ago
राजनांदगांव : मेढ़ा औषधालय में बच्चों को स्वर्ण प्राशन पिलाया…

राजनांदगांव : मेढ़ा औषधालय में बच्चों को स्वर्ण प्राशन पिलाया…

तुमड़ीबोड | आयुर्वेद औषधालय मेढ़ा के आयुष चिकित्सक ने बच्चों के समग्र विकास को बढ़ावा…

14 minutes ago
राजनांदगांव : बढ़ती आबादी चुनौती भी और शक्ति भी, घटते हुए संसाधन पर जताई चिंता…

राजनांदगांव : बढ़ती आबादी चुनौती भी और शक्ति भी, घटते हुए संसाधन पर जताई चिंता…

राजनांदगांव , विश्व जनसंख्या दिवस पर छत्तीसगढ़ साहित्य समिति की ओर से साहित्यिक गोष्ठी परिचर्चा…

16 minutes ago