कानपुर में कैंट क्षेत्र के एक नामचीन स्कूल की शिक्षिका से छेड़छाड़ की रिपोर्ट नजीराबाद पुलिस नहीं दर्ज कर रही है। इससे हताश होकर शिक्षिका गुरुवार को सीपी ऑफिस पहुंची। शिक्षिका के मुताबिक 20 सितंबर को वह कुत्तों को खाना खिलाने जा रही थी। उसी दौरान मकान के निचले तल में रहने वाले कुछ लोगों ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर हाथ पकड़कर अश्लील हरकतें की।शोर मचाने पर उनके पिता घर से निकले और एतराज जताया। इस पर आरोपियों ने पिता को पीट दिया। 25 सितंबर को वह घर से स्कूल जा रही थी। तब भी आरोपियों ने परेशान किया। शिक्षिका का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए नजीराबाद थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
मुख्यमंत्री, राज्य महिला आयोग, डीसीपी, एडीसीपी को अर्जी देकर न्याय की गुहार लगाई, फिर भी कुछ नहीं हुआ। इससे परेशान शिक्षिका बुजुर्ग पिता के साथ पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंची। पुलिस आयुक्त के स्टॉफ अफसर अशोक कुमार सिंह को पूरे घटनाक्रम में रुबरू कराया। स्टॉफ अफसर ने एसीपी स्वरूपनगर संजय सिंह को मामले की जांच व कार्रवाई के निर्देश दिए है।जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में आधारभूत अधोसंरचना को सुदृढ़ बनाने…
पाथरी एनीकट निर्माण कार्य के लिए 3.32 करोड़ रूपए स्वीकृत रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन…
राजनांदगांव राज्य सरकार ने नगरीय निकायों में नामांकित पार्षदों (एल्डरमैन) की आधिकारिक सूची जारी कर…
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज लोक भवन में जैन मुनि राष्ट्र संत डॉ. मणिभद्र…
बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ सरकार की संवेदनशील पहल डायल 112 पुलिस टीम का लाभ अब जिलेवासियों को…
रायपुर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट प्रशासन ने राज्य की उच्च न्यायिक सेवा संवर्ग में एक बड़ा फेरबदल…