छत्तीसगढ़

कोरिया : ’20 अक्टूबर तक होगा छात्रवृत्ति हेतु पंजीयन’

9वीं से 12वीं तक के आरक्षित वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए सुनहरे अवसर’

कोरिया 07 अक्टूबर 2023

शिक्षा सत्र 2023-24 हेतु कक्षा 9वीं से 12वीं तक के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को पात्रता अनुसार राज्य व केन्द्रीय छात्रवृत्ति हेतु राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल में 27 सितंबर 2023 से पंजीयन के लिए उपलब्ध कराया गया है।
केन्द्रीय छात्रवृत्ति हेतु आवश्यक सभी प्रमाण पत्र सीधे जारीकर्ता संस्था से सत्यापित किये जायेंगे। केन्द्रीय छात्रवृत्ति हेतु आवश्यक कौई भी प्रमाण पत्र अपललोड किये जाने का कोई प्रावधान नहीं है।
नये प्रावधान अनुसार कक्षा 9वीं से 12वीं तक पात्रताधारी सभी विद्यार्थी को स्वयं पोर्टल पर पंजीयन किया जाना है, जिनका सत्यापन शाला व जिला स्तर पर किया जावेगा।
पोर्टल से संबंधित अन्य प्रमुख निर्देश के तहत राज्य/केन्द्रीय छात्रवृत्ति हेतु विद्यार्थियों का आधार से लिंक बैंक खाता होना अनिवार्य है। राज्य छात्रवृत्ति हेतु विद्यार्थियों के द्वारा पोर्टल पर स्वयं पंजीयन करना होगा। आवश्यक प्रमाण पत्र यदि ऑनलाईन बना हो तो सीधे विद्यार्थी के स्तर से ही अपलोड किया जा सकेगा। किन्तु यदि ऑनलाईन प्रमाणपत्र न हो तो आवश्यक प्रमाण पत्र शाला में जमा किये जायेगें। शाला के प्रभारी/छात्रवृत्ति नोडल द्वारा शाला के लॉगिन से संबंधित विद्यार्थी के आवश्यक प्रमाण पत्र पोर्टल पर अपलोड कर दिये गये प्रावधान अनुसार विद्यार्थी की जानकारी का सत्यापन करेंगे। सभी पंजीयन का द्वितीय सत्यापन जिला स्तर पर जिले के लॉगिन से किया जावेगा। कक्षा 5वीं से 12वीं तक के एस.सी,/एस,टी, वर्ग के दिव्यांग विद्यार्थियों को केंद्रीय छात्रवृत्ति के तहत भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार अतिरिक्त राशि देय है। इस हेतु भारत सरकार के पोर्टल से ऑनलाईन बने दिव्यांग प्रमाण पत्र विद्यार्थियों के पंजीयन व शाला स्तर से सत्यापन हेतु दिनांक 20 अक्टूबर 2023 तक की समय-सीमा निर्धारित किया गया है।

kgnews

Recent Posts

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 3 और 4 जुलाई को राजधानी…

9 hours ago
संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

रायपुर  मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…

9 hours ago
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के…

9 hours ago
स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

भोपाल स्‍कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा घोषित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग…

9 hours ago
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

रायपुर  शिक्षा मंत्री   गजेंद्र यादव ने आज  बुधवार को बस्तर कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में…

9 hours ago
डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

भोपाल  महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस…

9 hours ago