11 को स्क्रीनिंग कमेटी भी तय करेगी बाकी के सीटों पर सिंगल नाम

भोपाल

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की पहली बैठक आज शाम को दिल्ली में होने जा रही है। सीईसी की इस बैठक में मध्य प्रदेश की लगभग 150 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लग सकती है। इसके बाद 11 अक्टूबर को स्क्रीनिंग कमेटी की भी बैठक होने वाली, जिसमें बची हुई सीटों पर सिंगल नाम तय किए जाएंगे।

इस बैठक से पहले उन सीटों का फीडबैक भी सामने आ जाएगा, जहां से भाजपा या अन्य दल से आए नेता कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते हैं। इस बैठक में समिति के सदस्य ओमकार सिंह मरकाम के अलावा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ और नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह शामिल रहेंगे। सूत्रों की मानी जाए तो जिन स्क्रीनिंग कमेटी से भेजे गए 150 के लगभग सिंगल नामों पर विचार कर इनमें से अधिकांश उम्मीदवारों को फाइनल कर दिया जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि आज होने वाली सीईसी की बैठक में करीब सवा सौ प्रत्याशियों का चयन कर लिया जाएगा। यानी आधी के लगभग उम्मीदवार पार्टी तय कर लेगी। जिसमें से करीब 70 विधायकों को फिर से चुनाव लड़ने के लिए हरी झंडी मिल जाएगी, वहीं हारी हुई सीटों में लगभग 50 पर प्रत्याशियों के नाम पर अंतिम मुहर लग सकती है।

कमेटी चेयरमैन भंवर जितेंद्र सिंह लेंगे फीडबैक
इस बैठक के बाद 11 अक्टूबर को स्क्रीनिंग कमेटी एक बार फिर से दिल्ली में बैठेगी। इस कमेटी के चेयरमैन भंवर जितेंद्र सिंह ने पिछली बैठक में उन सीटों पर संगठन के लोगों से फीडबैक लेने का कहा था, जिन सीटों पर भाजपा या अन्य दल से आए नेता कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते हैं। इन सीटों का फीडबैक सर्वे करने वाली एजेंसियों को सौंपा गया था। बैठक से पहले यह फीडबैक कमलनाथ और भंवर जितेंद्र सिंह के पास पहुंच जाएग। इसके आधार पर दूसरे दलों से आए नेताओं को लेकर स्क्रीनिंग कमेटी फैसला लेगी। ऐसे नेताओं को टिकट दिए जाने से स्थानीय संगठन को आपत्ति नहीं हुई तो उनके नाम सिंगल तय कर प्रस्ताव केंद्रीय चुनाव समिति को भेजा जाएगा। स्कीनिंग कमेटी में अभी बाकी लगभग 50 सीटों पर चर्चा होकर सिंगल नाम तय किए जाना हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG : 5 ट्रैक्टर जब्त, खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई …

CG : 5 ट्रैक्टर जब्त, खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई …

एमसीबी। कलेक्टर के निर्देश पर जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध खनिज…

31 minutes ago
CG : किसानों से सरकार ने की अपील, धान की खेती रोपा पद्धति के बजाय सीधी बुवाई पर दे विशेष जोर …

CG : किसानों से सरकार ने की अपील, धान की खेती रोपा पद्धति के बजाय सीधी बुवाई पर दे विशेष जोर …

रायपुर। खरीफ सीजन 2026 में अल-नीनो के संभावित प्रभाव के कारण मानसून के देर से…

34 minutes ago
धर्मांतरण के बाद ग्रामीण विवाद, ग्रामसभा ने परिवार को गांव से बाहर किया; धार्मिक परंपराओं से दूरी का आरोप

धर्मांतरण के बाद ग्रामीण विवाद, ग्रामसभा ने परिवार को गांव से बाहर किया; धार्मिक परंपराओं से दूरी का आरोप

नारायणपुर  छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के एक गांव में धर्म परिवर्तन के विरोध में ग्रामीणों…

38 minutes ago
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी भी ग्रेच्युटी के हकदार; छत्तीसगढ़ सरकार की याचिकाएं खारिज

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी भी ग्रेच्युटी के हकदार; छत्तीसगढ़ सरकार की याचिकाएं खारिज

बिलासपुर  छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय से दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के पक्ष में एक बेहद महत्वपूर्ण…

57 minutes ago
श्रीरामानुज संस्कृत परिसर वैदिक अध्ययन, भारतीय दर्शन, ज्ञान परम्परा के अध्ययन-अध्यापन और शोध का बनेगा महत्वपूर्ण केंद्र : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

श्रीरामानुज संस्कृत परिसर वैदिक अध्ययन, भारतीय दर्शन, ज्ञान परम्परा के अध्ययन-अध्यापन और शोध का बनेगा महत्वपूर्ण केंद्र : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

श्रीरामानुज संस्कृत परिसर वैदिक अध्ययन, भारतीय दर्शन, ज्ञान परम्परा के अध्ययन-अध्यापन और शोध का बनेगा…

1 hour ago
CG : दुलदुला और बंदरचुवा में आधुनिक बस स्टैंड निर्माण कार्य तेज, यात्रियों को जल्द मिलेगी बेहतर सुविधा …

CG : दुलदुला और बंदरचुवा में आधुनिक बस स्टैंड निर्माण कार्य तेज, यात्रियों को जल्द मिलेगी बेहतर सुविधा …

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में आधारभूत अधोसंरचना को सुदृढ़ बनाने…

1 hour ago