छत्तीसगढ़

खून से शुगर सोख सकती हैं ये सब्जियां

डायबिटीज के मरीजों के लिए शुगर कंट्रोल करना अक्सर थोड़ा मुश्किल होता है। ये असल में पेनक्रियाज के काम काज पर निर्भर करता है कि ये कितनी तेजी से काम करता है और शुगर पचाने में कितना मददगार है। लेकिन, जब इसका काम स्लो होता है तो शुगर मेटाबोलिज्म स्लो हो जाता है। इससे शरीर में शुगर बढऩे लगता है और डायबिटीज के लक्षण बढऩे लगते हैं। ऐसी स्थिति में आपको लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली सब्जियां के बारे में जानना चाहिए जिनका सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है।

शुगर में कौन सी सब्जी खानी चाहिए-

1. गाजर

गाजर लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) वाली सब्जी है जिसका सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है। 100 जीआई स्कोर का मतलब है कि लगभग चीनी के बराबर के किसी चीज को खाना। ऐसे में जितना ज्यादा ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) कम होगा, आपका ब्लड शुगर उतनी ही धीमी गति से बढ़ेगा। गाजर का जीआई 16 होता है यानी कि ये शुगर स्पाइक को कम करता ही है साथ ही शरीर द्वारा शुगर पचाने की गति को भी तेज करता है।

2. प्याज

प्याज लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) वाली सब्जी है और इसके एंटीऑक्सीडेंट्स, शरीर में शुगर पचाने की गति को तेज कर सकते हैं। इसके अलावा प्याज में सल्फर की अच्छी मात्रा होती है जो कि पेनक्रियाज सेल्स के काम करने की गति को तेज करता है और शुगर मेटाबोलिज्म को तेज करता है। इसके अलावा ये डायबिटीज में सेल्स को होने वाले नुकसानों से भी बचाव में मददगार है।

3. ब्रोकली

ब्रोकली का जीआई इंडेक्स 17 है जो कि शरीर में शुगर पचाने की गति को तेज करता है। ब्रोकली में फाइबर और रफेज की अच्छी मात्रा होती है जो कि पेनक्रियाज सेल्स के काम करने की गति को तेज करता है और तेजी से शुगर पचाता है। डायबिटीज के मरीज इस सब्जी को भूनकर या फिर उबालकर भी खा सकते हैं।

4. करेला

करेले में लेक्टिन होता है जो मस्तिष्क में इंसुलिन के प्रभाव के समान हार्मोनल संतुलन को बढ़ाता है। यह लेक्टिन करेला खाने के बाद विकसित होने वाले हाइपोग्लाइसेमिक प्रभाव के पीछे एक प्रमुख कारक माना जाता है, जिससे शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके अलावा इसका जीआई 18 है जो कि शुगर स्पाइक को रोकता है।

5. लौकी

लौकी, जो लो जीआई इंडेक्स वाले फूड्स में से एक है। इसका जीआई इंडेक्स 15 है। ये 92 प्र. पानी से भरपूर है और इसमें फाइबर और अन्य पोषक तत्वों की अच्छी मात्रा है। डायबिटीज के मरीज इसे कई प्रकार से खा सकते हैं। तो, अगर आपको डायबिटीज है तो इन फूड्स को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

kgnews

Recent Posts

वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई, प्रशासन ने 34 मकानों पर चलाया बुलडोजर

वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई, प्रशासन ने 34 मकानों पर चलाया बुलडोजर

बलरामपुर. जिले में वन भूमि पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई…

14 minutes ago
राजनांदगांव : मोटराईज्ड ट्रायसायकल मिलने से दुर्गा साहू की राह हुई आसान – जीवन में आया सकारात्मक बदलाव

राजनांदगांव : मोटराईज्ड ट्रायसायकल मिलने से दुर्गा साहू की राह हुई आसान – जीवन में आया सकारात्मक बदलाव

राजनांदगांव । शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं दिव्यांगजनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं।…

19 minutes ago
सिकल सेल उन्मूलन प्रयासों को दें सघनता : राज्यपाल पटेल

सिकल सेल उन्मूलन प्रयासों को दें सघनता : राज्यपाल पटेल

सिकल सेल उन्मूलन प्रयासों को दें सघनता : राज्यपाल पटेल प्रत्येक मंगलवार को आंगनवाड़ी केन्द्र…

23 minutes ago
राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2014 का उल्लंघन करने पर जप्तशुदा वाहन राजसात

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2014 का उल्लंघन करने पर जप्तशुदा वाहन राजसात

राजनांदगांव । कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जितेन्द्र यादव ने पुलिस अधीक्षक से प्राप्त प्रतिवेदन के…

26 minutes ago
राजनांदगांव : पीएम नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला 8 जून को

राजनांदगांव : पीएम नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला 8 जून को

राजनांदगांव । नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम के तहत 8 जून 2026 को सुबह 9 बजे…

28 minutes ago