खैरागढ़। जिला मुख्यालय से महज 18 किमी दूर ग्राम गुमानपुर में 55 वर्षीय महिला की शनिवार की सुबह संदिग्ध अवस्था में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि अज्ञात आरोपी द्वारा महिला की निृशंस हत्या कर दी गई है। जानकारी अनुसार ग्राम मुढ़ीपार के लालमाटी मोहल्ले की रहने वाली पुनिता सिन्हा 55 वर्ष मुर्गा दुकान का संचालन करती है। महिला का पति बीते दो वर्ष से लकवा रोग से ग्रसित है और पुनिता ही घर चलाती थी। शनिवार की सुबह तकरीबन नौ बजे अचानक ग्राम गुमानपुर के कुछ ग्रामीणों की नजर मंजू देवी राजपूत के खेत किनारे पड़े पुनिता सिन्हा की लाश पर पड़ी जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी फ ौरन गातापार जंगल पुलिस को दी और जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम वारदात वाली जगह पर पहुंची। पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए खैरागढ़ सिविल अस्पताल भेजा है। फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना शुरू कर महिला के हत्यारे की पतासाजी में जुट गई है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
उत्तर बस्तर कांकेर, जिला खनिज संस्थान न्यास निधि प्रबंधकारिणी समिति की बैठक कलेक्टर निलेशकुमार महादेव…
09 जुलाई तक दावा-आपत्ति कर सकते हैं महासमुंद, मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति तथा जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष…
रायपुर. प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव पद्म विभूषण से सम्मानित, विश्वविख्यात पंडवानी गायिका…
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, चालू खरीफ मौसम के दौरान जिले के किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने…
भोपाल तत्कालीन भोपाल रियासत के अंतिम नवाब हमीदुल्ला खां की दूसरी पत्नी आफताब जहां बेगम…
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, खरीफ वर्ष 2026 में किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज समय पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य…