छत्तीसगढ़

गरियाबंद : कलेक्टर श्री अग्रवाल ने 60 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया

गरियाबंद, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वावलंबी मैदान वर्धा, महाराष्ट्र से शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रगति का एक वर्ष के सफल क्रियान्वयन पर राष्ट्र को संबोधित किया एवं योजना के योजना के लाभार्थियों को वितरण किया। इस दौरान लाईवलीहुड कॉलेज एवं आईटीआई गरियाबंद में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना एवं प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के लाभार्थियों एवं प्रशिक्षणार्थियों द्वारा वर्चुअली विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम देखा गया। कार्यक्रम में कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने लाईवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में संचालित प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजनांतर्गत सहायक नाई-सैलून सर्विसेस के 34 लाभार्थियों तथा ट्रेडिशनल बास्केट मेकर के 26 लाभार्थियों कुल 60 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र का वितरण किया। साथ ही गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षकों को पुरस्कृत किया। इसी प्रकार आईटीआई गरियाबंद में प्रशिक्षण प्राप्त किये प्रशिक्षणार्थियों को भी प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इस अवसर पर अग्रणी बैंक के नोडल अधिकारी मो. मोफिज, आईटीआई की प्राचार्य श्रीमती आशा वर्मा, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की अग्रणी बैंक प्रतिनिधि बैंक ऑफ बड़ौदा गरियाबंद के बैंक मैनेजर हरीश सिन्हा, बैंक मैनेजर यूनियन बैंक गरियाबंद रजनीश सिंह, सहायक परियोजना अधिकारी, लाईवलीहुड कॉलेज श्रीमती सृष्टि मिश्रा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। 

kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

4 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

4 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

4 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

4 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

4 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

5 hours ago