रायपुर, छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और चिकित्सा शिक्षा मंत्री, माननीय श्याम बिहारी जायसवाल ने “स्वच्छता ही सेवा” अभियान की शुरुआत करते हुए “एक पेड़ माँ के नाम” रोपित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वच्छता न केवल व्यक्तिगत बल्कि सामुदायिक स्तर पर भी अनिवार्य है। स्वच्छ परिवेश और स्वच्छ पर्यावरण ही समृद्धि और बेहतर स्वास्थ्य का आधार होते हैं।
जायसवाल ने जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर के दौरान ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि स्वच्छता समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कुंजी है। उन्होंने बताया कि स्वच्छता का सीधा संबंध आर्थिक विकास, सामाजिक उत्थान और लोगों के समग्र कल्याण से है। यदि हम अपने गांव, मोहल्ले और शहर को स्वच्छ रखते हैं, तो न केवल बीमारियों से बचाव होता है, बल्कि यह पर्यटन, व्यापार और रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा देता है।
जन समस्या निवारण शिविर के समय स्वास्थ्य मंत्री ने सभी उपस्थित गणमान्य लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के प्रति हमारी सजगता और श्रमदान से ही हम एक स्वच्छ और स्वस्थ समाज की स्थापना कर सकते हैं। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि वे इस अभियान में कदम से कदम मिलाकर चलें और स्वच्छता को अपने जीवन का हिस्सा बनाए। सभी ने इस अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की और सामूहिक रूप से श्रमदान कर स्वच्छता अभियान को सफल बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया।
भोपाल गुना जिले के थाना आरोन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं साहसिक कार्रवाई…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में गांजा, एमडी ड्रग्स, स्मैक (हेरोइन), ब्राउन शुगर, डोडाचूरा तथा…
भोपाल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन…
भोपाल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हम भारत की उस…
रायपुर भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए…
भोपाल श्रम और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रदेश के श्रमिकों…