छत्तीसगढ़

गौरेला पेंड्रा मरवाही : शिक्षा की राह में अब नहीं कोई रुकावट, समाधान शिविर में चांदनी को मिला श्रवण यंत्र का सहारा

मरवाही जनपद के ग्राम पंचायत लरकेनी की कक्षा 8वीं की छात्रा चांदनी रैदास, जो सुनने की परेशानी से जूझ रही थी, अब नई उम्मीद के साथ अपनी पढ़ाई जारी रख रही है। सुखीलाल की पुत्री चांदनी ने समाधान शिविर निमधा में श्रवण यंत्र के लिए आवेदन किया था। समाज कल्याण विभाग ने उसकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए विशेष प्राथमिकता दी और तुरंत ही श्रवण यंत्र प्रदान कर दिया। अब चांदनी स्पष्ट रूप से सुन पा रही है, जिससे न केवल उसकी पढ़ाई आसान हो गई है, बल्कि उसके जीवन में एक नया आत्मविश्वास भी जगा है। चांदनी के परिजन इस मदद से बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा, “अब हमारी बेटी बिना किसी रुकावट के पढ़ाई कर सकेगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी का सुशासन तिहार और समाधान शिविर हमारे लिए वरदान साबित हुई है।” यह घटना न सिर्फ शासन की संवेदनशीलता का उदाहरण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि सही समय पर की गई सहायता किसी के जीवन की दिशा बदल सकती है। श्रवण यंत्र मिलने पर उन्होंने विधायक श्री प्रणव कुमार मरपची, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री समीरा पैकरा एवं उपाध्यक्ष राजा उपेन्द्र बहादुर सिंह और कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

kgnews

Recent Posts

CG : विधायक रोहित साहू निक्षय मित्र बनकर 5 टीबी मरीजों को लिया गोद …

CG : विधायक रोहित साहू निक्षय मित्र बनकर 5 टीबी मरीजों को लिया गोद …

गरियाबंद।राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू के जन्मदिन पर गायत्री मंदिर परिसर पाण्डुका में…

1 hour ago
राजनांदगांव : राजनांदगांव बना देश में सबसे अधिक क्षमता का सोलर कनेक्शन लगाने वाला जिला …

राजनांदगांव : राजनांदगांव बना देश में सबसे अधिक क्षमता का सोलर कनेक्शन लगाने वाला जिला …

राजनांदगांव । भारत सरकार की प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना एक महत्वाकांक्षी पहल है। जिसका…

1 hour ago
CG : छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून तक बढ़ी …

CG : छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून तक बढ़ी …

जशपुरनगर । संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित अर्थाभावग्रस्त होनहार युवा कलाकारों एवं छात्रों के…

1 hour ago
CG : बैकुंठपुर में रक्तदान शिविर 14 जून को …

CG : बैकुंठपुर में रक्तदान शिविर 14 जून को …

कोरिया। ‘खून की हर बूंद किसी न किसी के लिए सांस के समान है‘ और…

2 hours ago
CG : फिल्में समाज में सकारात्मक बदलाव की सशक्त माध्यम हैं – मुख्यमंत्री साय …

CG : फिल्में समाज में सकारात्मक बदलाव की सशक्त माध्यम हैं – मुख्यमंत्री साय …

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में संस्कृति विभाग एवं छत्तीसगढ़ फिल्म…

2 hours ago
CG : बुनकरों और शिल्पियों की आय बढ़ाने के लिए डिजाइन प्रशिक्षण एवं नवाचार पर जोर …

CG : बुनकरों और शिल्पियों की आय बढ़ाने के लिए डिजाइन प्रशिक्षण एवं नवाचार पर जोर …

रायपुर । केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रेशम उत्पादन बढ़ाने पर विशेष बल देते हुए…

2 hours ago