छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़वासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं : सीएम विष्णुदेव साय

रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़वासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दी और ट्वीट में वीडियो पोस्ट कर कहा, “भये प्रगट कृपाला”… जगत के पालनहार, चराचर जगत के स्वामी, रघुनंदन, कौशल्यानंदन प्रभु श्रीराम के अवतरण दिवस श्रीरामनवमी की आप सभी छत्तीसगढ़वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और ऐश्वर्य का प्रसार करें, यही मंगलकामना है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में राम नवमी हर्षोल्लास और भक्तिभाव से मनाई जा रही है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में मंदिरों में विशेष पूजा-पाठ और भंडारे का आयोजन किया गया है। रायपुर में भी श्रीराम-सीता के मंदिरों में पूजा-अर्चना की जा रही है। VIP रोड स्थित श्रीराम मंदिर में 12 बजे राम जन्मोत्सव मनाया जाएगा। भगवान श्रीराम का रुद्राभिषेक के बाद सवामणी भोग भी लगाया जाएगा। राजधानी के प्राचीन दूधाधारी मठ और जैतुसाव मठ में राघवेंद्र सरकार का स्वर्ण श्रृंगार किया जाएगा। माता कौशल्या के मंदिर चंदखुरी में भी भगवान की बाल रूप में पूजा की जा रही है। बिलासपुर के श्रीराम मंदिर, व्यंकटेश मंदिर सहित अन्य मंदिरों में सुबह से विशेष पूजा-पाठ चल रही है।

kgnews

Recent Posts

वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई, प्रशासन ने 34 मकानों पर चलाया बुलडोजर

वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई, प्रशासन ने 34 मकानों पर चलाया बुलडोजर

बलरामपुर. जिले में वन भूमि पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई…

14 minutes ago
राजनांदगांव : मोटराईज्ड ट्रायसायकल मिलने से दुर्गा साहू की राह हुई आसान – जीवन में आया सकारात्मक बदलाव

राजनांदगांव : मोटराईज्ड ट्रायसायकल मिलने से दुर्गा साहू की राह हुई आसान – जीवन में आया सकारात्मक बदलाव

राजनांदगांव । शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं दिव्यांगजनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं।…

19 minutes ago
सिकल सेल उन्मूलन प्रयासों को दें सघनता : राज्यपाल पटेल

सिकल सेल उन्मूलन प्रयासों को दें सघनता : राज्यपाल पटेल

सिकल सेल उन्मूलन प्रयासों को दें सघनता : राज्यपाल पटेल प्रत्येक मंगलवार को आंगनवाड़ी केन्द्र…

23 minutes ago
राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2014 का उल्लंघन करने पर जप्तशुदा वाहन राजसात

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2014 का उल्लंघन करने पर जप्तशुदा वाहन राजसात

राजनांदगांव । कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जितेन्द्र यादव ने पुलिस अधीक्षक से प्राप्त प्रतिवेदन के…

26 minutes ago
राजनांदगांव : पीएम नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला 8 जून को

राजनांदगांव : पीएम नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला 8 जून को

राजनांदगांव । नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम के तहत 8 जून 2026 को सुबह 9 बजे…

27 minutes ago