छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ साउंड यूनियन कर सकता है आंदोलन, जानिए क्या है वजह

धमतरी डीजे संचालकों पर कार्यवाही को एकतरफा बताते हुए छत्तीसगढ़ साउंड यूनियन राज्य स्तरीय आंदोलन के मूड में है। बहुत जल्दी इसकी रणनीति तय कर आंदोलन की घोषणा की जाएगी। छत्तीसगढ़ साउंड यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष लाला ठाकुर ने बताया कि प्रशासन की एक तरफा कार्यवाही के चलते साउंड वाले अपने व्यापार में परेशानी का सामना कर रहे हैं। जब कोई समिति या आयोजक कार्य देती है तभी समय सीमा से अवगत कराते हैं।उसके बावजूद आयोजक या उस समिति के सदस्यों द्वारा अनुचित दबाव बना कर समय से ऊपर साउंड चलाने के लिए मजबूर किया जाता है। फिर एकतरफा कार्यवाही सिर्फ साउंड वालो के ऊपर किया जाता है। जबकि कार्यवाही उस आयोजनकर्ता के ऊपर करना चाहिए। साउंड के व्यापार के साथ कितने लोगो का व्यवसाय जुड़ा हुआ है सभी को परेशानी बढ़ती जा रही है। इसलिए छत्तीसगढ़ साउंड यूनियन बहुत जल्द अनिश्चितकालीन हड़ताल धरना प्रदर्शन करने का और आने वाले लोकसभा चुनाव का पूर्ण बहिष्कार करने का निर्णय लेने वाली है। पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में साउंड के व्यापार से लाखों लोग जुड़े है सभी अपने परिजनों के साथ इस आंदोलन में हिस्सा लेंगे।

किसी भी आयोजन के किसी भी किस्म का साउंड ,टेंट, डेकोरेशन, लाइट, ट्रस, जनरेटर कोई भी सुविधा नई दी जाएगी। शासन प्रशासन को हमारी बात सुननी होगी। चंद लोग साउंड के खिलाफ ज्ञापन सौप देते हैं कि इसे प्रतिबंध लगाना चाहिए क्या वो लोग हमे कोई और अच्छा सा रोजगार दे सकते है क्या कोई हमारे परिवार को चलाने की जिम्मेदारी कर ले सकते है। गाड़ियों में साउंड सिस्टम नही बांध सकते ऐसा प्रशासन का दबाव होता है तो फिर वाहन बेचने वाले साउंड वालो को गाड़ी क्यों बेच रहे हैं। लाला ठाकुर ने कहा कि आज प्रत्येक समाज त्योहारों पर भव्य रोड शो करके अपनी खुशी मनाते है लेकिन परेशानी सिर्फ साउंड वालो को भुगतनी पढ़ रही है आयोजकों को नही। जब इस प्रकार के कानून बने तब इस प्रकार के आयोजन नही होते थे जैसा अब हो रहा है तो समय के साथ साथ कानून में साउंड सिस्टम के लिए सुधार आना भी आवश्यक है। सभी व्यापार का विस्तार होता है, वैसे ही दिन प्रतिदिन साउंड के व्यापार का भी विस्तार होता जा रहा है। लगभग बहुत से साउंड व्यापारी लोन लेकर व्यापार कर रहे है अगर इसी तरह चलता रहा तो हमारे पास आत्महत्या के अलावा कोई और रास्ता नहीं है।

kgnews

Recent Posts

मंत्री सारंग ने सड़क निर्माण के साथ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की बनाई राह

मंत्री सारंग ने सड़क निर्माण के साथ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की बनाई राह

भोपाल भोपाल में 10 लेन सड़क निर्माण परियोजना के अंतर्गत नयापुरा सेंट्रल जेल के समीप…

1 hour ago
गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल महिला को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल महिला को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  गुना जिले के थाना विजयपुर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

2 hours ago
बहतराई खेल प्रशिक्षण केन्द्र में निर्माण और मरम्मत के कार्यों में देरी पर भड़के उप मुख्यमंत्री अरुण साव

बहतराई खेल प्रशिक्षण केन्द्र में निर्माण और मरम्मत के कार्यों में देरी पर भड़के उप मुख्यमंत्री अरुण साव

रायपुर  उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  अरुण साव ने आज बिलासपुर में…

2 hours ago
इंदौर पुलिस की बड़ी सफलता स्क्रैप व्यापारी के कर्मचारी से 29 लाख 65 हजार रुपए की लूट का खुलासा 03 आरोपी गिरफ्तार

इंदौर पुलिस की बड़ी सफलता स्क्रैप व्यापारी के कर्मचारी से 29 लाख 65 हजार रुपए की लूट का खुलासा 03 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश में संगठित अपराधों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही…

2 hours ago
जनजातीय गौरव को सहेजते हुए विकास के नए आयाम गढ़ रही है सरकार : मुख्यमंत्री साय

जनजातीय गौरव को सहेजते हुए विकास के नए आयाम गढ़ रही है सरकार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर   मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज गरियाबंद जिले के ग्राम दर्रापारा में अखिल भारतीय…

2 hours ago