छत्तीसगढ़

CG : पति-पत्नी लेंगे तलाक, पति देगा भरण पोषण के लिए ढाई लाख

रायपुर  पति-पत्नी के एक प्रकरण में महासमुंद सखी सेंटर में महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक के निर्देश पर महिला आयोग की सदस्य डॉ अनीता रावटे और सखी सेंटर के सरंक्षण अधिकारी ने रविवार को काउंसलिंग की।

इस प्रकरण में आवेदिका ने आपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग में मानसिक प्रताड़ना की शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें पूर्व में आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक ने दोनों पक्षों को सुनकर आयोग में काउंसलिंग करवाने की सलाह दी थी। काउंसलिंग करवाने के बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से तलाक लेकर आगे की जीवन अलग-अलग रहने का फैसला किया था और अपनी शर्तों के आधार पर तलाक आयोग की मदद से करवाने की बात कही थी। पिछली सुनवाई में आवेदिका ने एक मुश्त ढाई लाख रुपए भरण पोषण की मांग की, जिसे पति देने तैयार हो गया। पति तीन किस्तों में आवेदिका को पैसे देगा। पहला किस्त के रूप में आज 1 लाख रुपए नगद आवेदिका को अनावेदक ने आपसी सहमति की कागजात बनाने पर दिया और बाकी 75-75 हजार रुपए दो किस्त में 15 मार्च और 22 अप्रैल को न्यायलय में तलाक का आवेदन करने तथा दोनों पक्षों की गवाही पर देगा।

kgnews

Recent Posts

आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

भोपाल  जब सरकारी प्रयास और एक माँ का संकल्प आपस में मिलते हैं, तो कुपोषण…

6 hours ago
मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  मुरैना जिले के थाना कैलारस क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता…

6 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल

रायपुर उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल उप मुख्यमंत्री तथा स्थानीय…

6 hours ago
सड़क चौड़ीकरण में घर टूटने पर छात्रा का सवाल, इंदौर कलेक्टर से पूछा- विकास के नाम पर मकान तोड़ना जरूरी है क्या?

सड़क चौड़ीकरण में घर टूटने पर छात्रा का सवाल, इंदौर कलेक्टर से पूछा- विकास के नाम पर मकान तोड़ना जरूरी है क्या?

 इंदौर स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत कलेक्टर शिवम वर्मा ने मंगलवार को शासकीय उत्कृष्ट…

6 hours ago
श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री पटेल

श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री पटेल

भोपाल श्रमिकों और उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध…

6 hours ago