छत्तीसगढ़

जगदलपुर : अवैध नशीली सिरप के साथ तीन गिरफ्तार, 60 बोटल नशीली सिरप जब्त

बस्तर में चुनाव के मद्देनजर पुलिस आपराधिक तत्वों के खिलाफ काफी सक्रिय हो गई है।  इसी कड़ी में बस्तर पुलिस ने अवैध नशीली सिरप के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 जिनके कब्जे से कल 60 बोटल नशीली सिरप जब्त किया गया है. जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 2 हजार रुपये आंकी गई है। जगदलपुर सीएसपी विकास कुमार ने बताया कि बस्तर में अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोगों के द्वारा अवैध रूप से नशीली सिरप व दवाइयों का परिवहन किया जा रहा है. इस सूचना पर कोतवाली थाने से एक विशेष टीम का गठन किया गया और नेशनल हाईवे 30 में चेकिंग पॉइंट लगाकर आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी।

 इसी बीच सेंट्रो कार को टीम के द्वारा रोका गया. जिसमें तीन व्यक्ति सवार थे. गाड़ी की तलाशी लेने के बाद कार में रखें चार खाकी रंग के कार्टून में अवैध नशीली दवाई सिरप बरामद किया।

मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया. आरोपी विकास कश्यप, अनिकेत शिवहरे और मयंक जैन बस्तर के ही रहने वाले हैं।

 इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कार व तीन मोबाइल फोन भी बरामद किया. सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 21ग, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है।

kgnews

Recent Posts

चोरल के जंगल में हरियाली की नई पहल: अंजन, कल्लू और बीजा जैसी विलुप्तप्राय प्रजातियों का हो रहा पौधारोपण

चोरल के जंगल में हरियाली की नई पहल: अंजन, कल्लू और बीजा जैसी विलुप्तप्राय प्रजातियों का हो रहा पौधारोपण

 इंदौर  मानसून सक्रिय होते ही जंगलों को हरा-भरा बनाने करने की कवायद तेज हो गई…

25 minutes ago
बेमेतरा में अवैध उर्वरक भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 275 बोरी यूरिया जब्त; किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए राज्य सरकार सजग

बेमेतरा में अवैध उर्वरक भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 275 बोरी यूरिया जब्त; किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए राज्य सरकार सजग

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को समय पर, उचित…

42 minutes ago
मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…

10 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

10 hours ago
“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…

11 hours ago