पत्नी को दूसरे मर्द के साथ आपत्ति जनक स्थिति में देखा तो पति ने पहले उसकी जमकर पिटाई की और जब वह बेहोश हो गई तो उसे कीटनाशक दवा पिला दी जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला बलौदा थाना का है। पुलिस केअनुसार ग्राम जर्वे निवासी सुदर्शन दास महंत (35) ने 2 व 3 मई की रात्रि लगभग 1 से 2 बजे के बीच अपनी पत्नी पार्वती महंत (30) को किसी दूसरे पुरूष के साथ आपत्ति जनक स्थिति में देख लिया।
इसके बाद गुस्से में आकर उसने अपनी पत्नी को जान से मारने की नीयत से हाथ मुक्के से मारपीट किया और उसके सिर को बेड में पटक दिया जिससे वह बेहोश हो गई। इस पर सुदर्शन दास महंत ने उसे जबरन कीटनाशक दवा पिला दी। जिससे पार्वती की तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद सुदर्शन महंत ने रात में फोनकर संजीवन एक्सप्रेस बुलाया। एंबुलेंस के कर्मचारी ने जांच की तो पार्वती की सांस नहीं चल रही थी और उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया और मर्ग कायम कर विवेचना में लिया। पुलिस को पीएम रिपोर्ट मिला जिसमें डाक्टर ने महिला के सिर में चोट लगने का उल्लेख किया था मगर मौत का कारण स्पष्ट नहीं था।
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार आम नागरिकों को त्वरित, संवेदनशील और…
रायपुर छत्तीसगढ़ के श्रम विभाग द्वारा संचालित अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत पंजीकृत निर्माण…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद् की बैठक में नवा रायपुर…
भोपाल मध्यप्रदेश जेल विभाग ने बंदियों के समग्र स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल और वन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में वर्ष…
भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने शुक्रवार को मंत्रालय में…