भिलाई दुर्ग जिला अंतर्गत भिलाई में बुधवार गुरुवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। एक ट्रेलर चालक ने भिलाई से रायपुर जा रही सेडान कार को टक्कर मार दी। ट्रेलर से टकराने के बाद कार पुलिया की साइड वाल से टकरा गई। इससे उसके आगे और पीछे दोनों तरफ से परखच्चे उड़ गए। सड़क दुर्घटना के बाद भिलाई से रायपुर जाने वाले नेशनल हाइवे मार्ग में कई घंटे लंबा जाम लगा रहा।खुर्सीपार पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें सूचना मिली थी कि न्यू खुर्सीपार के डबरापारा क्षेत्र में एक कार को किसी ट्रेलर ने टक्कर मार दिया है। घटना रात तकरीबन 1.40 बजे हुई। एक कार भिलाई से रायपुर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर CG07 BG 8599 ने कार को अपनी चपेट में लिया।हादसे के बाद मौके पर आने जाने वालों की भीड़ लग गई। बताया जा रहा है कि कार में तीन लोग सवार थे। उन्हें लोगों ने कार से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचा। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। घायलों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने कार और ट्रेलर को जब्त कर लिया है। खुर्सीपार पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अम्बिकापुर : राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा लागू की गई डिजिटल…
ग्राम चरवाही में सार्वजनिक हैंडपंपों का क्लोरीनेशन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने जलजनित बीमारियों की…
अम्बिकापुर : एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना मैनपाट के परियोजना अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़…
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की पहल से ग्रामीणों को मिलेगा स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल, जल…
अम्बिकापुर : अपर कलेक्टर सरगुजा द्वारा प्राकृतिक आपदा में मृतक के वारिस को 4 लाख…
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश के शहरों एवं नगरों…