जांजगीर चांपा जिले के ग्राम कटौद में कोकड़ी नाले में दो दोस्त देव यादव उम्र 23 साल और रवि केवट उम्र 22 साल का शव मिला है। दोनों की करंट लगने से मौत होने की बात सामने आ रही है। शव के पास से लोहे का राड़ भी मिला है। और खंभे से तार भी खींची हुई मिली है। मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र का है पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक कटौद गांव के पास कोकड़ी नाला पर दो दोस्त देव यादव और रवि केवट की शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया है। गांव के लोग नाले के पास निस्तारी के लिए गए हुए थे तब यह जानकारी मिली है। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पुलिस पहुंची और दोनो युवकों की लाश को नाला से बाहर निकाला गया है।
टीआई तुल सिंह ने बताया की दोनों की लाश में किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं मिले है। दोनो युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए नवागढ़ सीएचसी अस्पताल भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही वजह का पता चल पाएगा।
बस्तर। दरभा क्षेत्र के कुरंदी गांव में करीब 1 दशक बाद बाघ ने दस्तक दी…
राजनांदगांव| सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों की ट्रांसफर सूची जारी की…
इंदौर क्या बिना मिट्टी और बिना खेत के घर के एक छोटे से बंद कमरे…
राजनांदगांव अग्रवाल सभा, महिला मंडल, नवयुवक मंडल ने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से निशुल्क एचपीवी…
विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा से जोड़ने के लिए 8 से 15 जुलाई तक महाविद्यालयों में…
रायगढ़। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अलग-अलग घटनाओं में विषैले सांपों के डंस का शिकार हुए…