सक्ती जिले में सकरेली फाटक पार करने के दौरान रेलवे ट्रैक पर तार की चपेट में आने से ट्रक में आग लग गई। ट्रक में टायर भरा हुआ था जोकि ओवर लोड होने के कारण रेलवे के OHE तार के संपर्क में आ गया। तभी ट्रक में आग लग गई। किसी तरह से ड्राइवर ने कूद कर अपनी जान बचाई है। आठ घंटे तक नेशनल हाईवे पर वाहनों का आवागमन बंद रहा। वहीं रेलवे ट्रैक में ट्रेनों का आवागम बंद पड़ा हुआ था। रात 11.30 बजे के आस-पास यह हादसा हुआ है। यह घटना बाराद्वार थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
मिली जानकारी अनुसार, शुक्रवार रात करीबन 11.30 बजे एक ट्रक जिसमें टायर भरा हुआ था, जोकि ओवरलोड था। सकरेली फाटक को पार करने के दौरान OHE तार की चपेट में आ गया और ट्रक में भीषण आग लग गई। आग की लपटे तेजी में फैलने ली और पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक चालक ने किसी तरह से ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई है। रेलवे ट्रैक के बीच आग लगने की वजह से ट्रेन सेवा बाधित रही। लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं नेशनल हाईवे सड़क पर 5 किलो मीटर तक वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी।
रेलवे ट्रैक पर आग लगने की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग मौके पर पहुंची हुई थी। दमकल की टीम पहुंची और घंटो मसकत के बाद आग पर काबू पाया गया। जेसीबी की सहायता से ट्रक के मालवा बाहर को रेलवे ट्रैक से बाहर किया गया। जिसके बाद ट्रेनों का आवागम घंटो बाद चालू किया गया है।
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने 7.14 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन…
रायपुर कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संचालित 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी…
भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …
जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…