छत्तीसगढ़

जाति जनगणना पर सियासत : भूपेश बघेल बोले- प्रोफार्मा पर विपक्षी नेताओं से हो रायशुमारी, कॉलम से नहीं चलेगा काम

रायपुर। जाति जनगणना 2027 पर छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि, जनगणना के प्रोफार्मा पर विपक्षी नेताओं से भी रायशुमारी हो। सिर्फ जाति के कॉलम से काम नहीं चलेगा। जनगणना शैक्षणिक, आर्थिक, राजनीतिक पहलुओं पर सर्वे हो। इससे उस व्यक्ति, परिवार और जाति को इसका लाभ मिल सकेगा। अभी सिर्फ यह पता चल रहा है कि सिर्फ जाति का कॉलम होगा।

2026 से जनगणना और परिसीमन पर पूर्व CM श्री बघेल ने कहा कि, जनगणना तब शुरु हो जाए तभी मानना चाहिए। जनगणना में देरी का मतलब है परिसीमन भी खटाई में पड़ेगा। जनगणना के आंकड़े आने में समय लगेंगे फिर परिसीमन आयोग बनेगा। परिसीमन में सीटें बढ़ाने को लेकर बैठकें होंगी, साउथ में इसका विरोध भी है। एक झटके में परिसीमन हो जाएगा ऐसा लगता नहीं है।

तबादला नीति को लेकर उन्होंने कहा कि, अभी सिर्फ शिक्षा विभाग में ही सरकार का पसीना छूट गया। सारा अमला लगा है, फिर भी दफ्तरों में प्रदर्शन हो रहे हैं। युक्तियुक्तकरण के नाम पर तबदला कर देंगे, फिर विभाग फिर ट्रांसफर करेगा। पहले भी हमने देखा है, ट्रांसफर करते हैं और फिर उसे निरस्त कर देते हैं।

प्रदेश में डीएपी की कमी पर बोले पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि, प्रदेश में ट्रिपल इंजन सरकार खाद उपलब्ध नहीं करा पा रही है। खरीफ का धान अभी तक पड़ा है, रबी का धान MSP में लेंगे बोले थे। आज किसान 16-17 सौ रुपए में बेचने के लिए बाध्य हो रहे हैं। आंधी तूफान से फसल को नुकसान हुआ उसका मुआवजा भी नहीं दिए। यदि वर्मी कंपोस्ट बनाए रहते तो डीएपी की कमी से भी फर्क नहीं पड़ता। अब रूस और यूक्रेन के युद्ध का हवाला दे रहे हैं, युद्ध तो हमारे समय भी था। तब तो किसानों को पर्याप्त डीएपी मिल रहा था, अब क्यों नहीं मिल रहा है?

Raman dwivedi

Recent Posts

रायपुर : 11 हजार दिव्यांगजनों को स्वरोजगार के लिए मिलेगा ऋण, कौशल प्रशिक्षण भी होगा अनिवार्य: लोकेश कवाडि़या

रायपुर : 11 हजार दिव्यांगजनों को स्वरोजगार के लिए मिलेगा ऋण, कौशल प्रशिक्षण भी होगा अनिवार्य: लोकेश कवाडि़या

रायपुर : 11 हजार दिव्यांगजनों को स्वरोजगार के लिए मिलेगा ऋण, कौशल प्रशिक्षण भी होगा…

1 hour ago

आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर भीषण जाम, भैरूघाट में अजनार ब्रिज की मरम्मत से घंटों फंसे वाहन

आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर भीषण जाम, भैरूघाट में अजनार ब्रिज की मरम्मत से घंटों फंसे वाहन

धार   अगर आप राष्ट्रीय राजमार्ग आगरा-मुंबई हाईवे पर सफर कर रहे हैं और धामनौद इलाके…

2 hours ago
मोहन सरकार ने UCC कमेटी का कार्यकाल 26 जुलाई तक बढ़ाया, विधानसभा सत्र 24 जुलाई को होगा समाप्त

मोहन सरकार ने UCC कमेटी का कार्यकाल 26 जुलाई तक बढ़ाया, विधानसभा सत्र 24 जुलाई को होगा समाप्त

भोपाल मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) कानून अब विधानसभा के आगामी मानसून सत्र में…

2 hours ago
​रायपुर : धमतरी में माफियाओं पर प्रशासन का ‘सख्त’: राजस्व और खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई

​रायपुर : धमतरी में माफियाओं पर प्रशासन का ‘सख्त’: राजस्व और खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई

​रायपुर : धमतरी में माफियाओं पर प्रशासन का 'सख्त': राजस्व और खनिज विभाग की बड़ी…

3 hours ago