छत्तीसगढ़

डोंगरगढ़ : नवोदय में शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में व्याख्याता हेतु गणित कार्यशाला का आयोजन

डोंगरगढ़। शिक्षा विभाग, जिला प्रशासन राजनांदगांव के तत्वाधान में एक दिवसीय गणित कार्यशाला का आयोजन पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, डोंगरगढ़ के सभागार में किया गया।
जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल, मुकुल केपी साव, नवोदय के प्राचार्य रूपेंद्र सिंह, उप प्राचार्य संजय कुमार मंडल, सहायक संचालक आदित्य खरे, विकासखंड शिक्षा अधिकारी डोंगरगढ़ विरेंद्र कौर गरचा के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं रामानुजन जी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से किया गया। कार्यशाला में जिले के लगभग 200 गणित के व्याख्याता शामिल हुए। इस कार्यशाला के आयोजन का उद्देश्य कक्षा कक्षा ग्यारहवीं मे गणित विषय का चयन, गणित के प्रति रुचि उत्पन्न करना, भविष्य में आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु विद्यार्थियों को तैयार करना था।
स्वागत भाषण में नवोदय के प्राचार्य रूपेंद्र सिंह ने कहा कि विद्यालय के गणित पार्क की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान है, यहां विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं लगातार अध्ययन एवं मार्गदर्शन के लिए आ रहे हैं। भविष्य में शिक्षा विभाग एवं जिला प्रशासन के निर्देशों के अनुसार मिलकर छत्तीसगढ़ शासन के शासकीय विद्यालयों में भी गणित के प्रति सकारात्मक वातावरण बनाने का प्रयास करेंगे।

This image has an empty alt attribute; its file name is 1-2-1.jpg

मनोज चौहान व्याख्याता ने अपने अनुभव को साझा किया। कक्षा दसवीं के बाद विद्यार्थियों को विषय चयन हेतु मार्गदर्शन पर जोर दिया। गणित के डर को किस प्रकार से दूर किया जा। उन्होंने साथी शिक्षकों के साथ अपनी बातों को साझा किया।
मुकुल केपी साव पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी बालोद एवं प्रिंसिपल बीटीआई डोंगरगांव ने प्रतियोगी परीक्षाओं में गणित की भूमिका पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि विद्यार्थी गणित विषय को मुख्य विषय के रूप में अपने पाठ्यक्रम में शामिल करके जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए अपने आप को तैयार कर पाएंगे। आगे चलकर यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा, एनडीए की तैयारी में गणित विषय की भूमिका पर व्याख्याताओं का मार्गदर्शन किया। नए सत्र 2025-26 हेतु 11वीं में गणित विषय लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या में वृद्धि का लक्ष्य निर्धारित किया गया।
अशोक कुमार बिसेन द्वारा एक्टिविटी के माध्यम से गणित को रोचक बनाने हेतु जानकारी साझा की। उन्होंने करियर मार्गदर्शन एवं गणित प्रयोगशाला का अवलोकन भी करवाया।
स्नेह अग्रवाल ने गणित को रोचक बनाने हेतु आईसीटी के महत्व पर प्रकाश डाला, इसके अंतर्गत जिओ जेब्रा, गणित में पैटर्न, यूट्यूब, वीडियो, एनीमेशन के महत्व को उदाहरण के माध्यम से पावर पॉइंट के माध्यम से प्रस्तुत किया। राजनांदगांव जिले के शासकीय हायर सेकंडरी विद्यालय के गणित व्याख्याता को उन्होंने अपने द्वारा रचित गणित पार्क मार्गदर्शीका पुस्तक को आईसीटी माध्यम से प्रस्तुत किया एवं गणित पार्क का अवलोकन करवाया। उन्होंने बताया कि गणित को खेल-खेल में विद्यार्थियों को मॉडल के माध्यम से दैनिक जीवन के उदाहरण से समझाए, जिससे विषय रुचिकर हो।
कार्यक्रम का सफल संयोजन देवेंद्र अम्बाड़े एवं मंच संचालन दीपचंद्र चौरसिया ने किया। कार्यशाला के सफल आयोजन एवं व्यवस्था हेतु शिक्षा विभाग, जिला प्रशासन राजनांदगांव की ओर से नवोदय विद्यालय के प्राचार्य रूपेंद्र सिंह एवं उप प्राचार्य संजय कुमार मंडल का धन्यवाद ज्ञापन किया गया।
इस अवसर पर मनोज मरकाम एपीसी जिला कार्यालय राजनांदगांव, आदर्श वासनिक एपीसी जिला कार्यालय राजनांदगांव, अभिषेक श्रीवास्तव राजनांदगांव, प्राचार्यगण एवं नवोदय विद्यालय के शिक्षक राजेश सावरकर, नेमीचंद सोनी, रोशन सुनील कुमार, रविंद्र कुमार यादव, उमा देवी धुर्वे आदि उपस्थित रहे। बाद में सभी को नवोदय विद्यालय के भोजनालय में स्वादिष्ट भोजन कराया गया और सभी व्याख्याता अपने-अपने गंतव्य की ओर चले गए।

kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन…

26 minutes ago
तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने 7.14 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन…

41 minutes ago
उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

रायपुर कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स…

46 minutes ago
15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संचालित 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी…

56 minutes ago
मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

भोपाल  पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …

1 hour ago
जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…

1 hour ago