सरपतहां क्षेत्र के सुइथाकलां (कटघर) गांव से शुक्रवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता किशोर की रविवार सुबह शारदा सहायक नहर में लाश मिली। शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने नहर में शव देखा तो पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।निसार उर्फ नन्हकऊ का 12 वर्षीय पुत्र रेहान शुक्रवार शाम से ही संदिग्ध परिस्थितियों में लापता था। बताया जा रहा है कि देर रात कहीं से घर लौटे उसके पिता निसार ने स्वयं ही रेहान की हत्या कर शव गोमती नदी में फेंक देने की बात परिजनों से कही। जिसके बाद परेशान स्वजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस निसार को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी थी। किंतु रविवार सुबह उन्हें शारदा सहायक नहर में रेहान की लाश मिलने की सूचना प्राप्त हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया।
राजनांदगांव । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगांव…
राजनांदगांव । नगर पालिक निगम राजनांदगांव द्वारा शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के…
राजनांदगांव । डोंगरगढ़ विकासखंड स्थित मडिय़ान जलाशय और मनकी जलाशय को मत्स्य पालन, मत्स्याखेट एवं…
- कृषि विभाग द्वारा किसानों को दी गई समसामयिक सलाहराजनांदगांव । जिले में वर्तमान खरीफ…
राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने सेवा सेतु परियोजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले…
बीजापुर. सड़क सुरक्षा को लेकर बीजापुर पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहन…