धमतरी, 29 अगस्त 2023
कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.के.मण्डल ने अकलाडोंगरी क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण कर स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारी, कर्मचारियों को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए। ग्राम कोड़ेगांव बी. में टीबी मुक्त ग्राम पंचायत के तहत सरपंच श्रीमती सत्यवती सिन्हा की उपस्थिति में टीबी रोग सर्वेक्षण शिविर लगाया गया, जिसमें सीएमएचओ ने स्वयं मरीजों की जांच किया। उन्होंने बताया कि जिले में जनवरी 2023 से अब तक टीबी के कुल उपचाररत मरीज 916 हैं। डॉ.मण्डल ने यह भी बताया कि निक्षय पोषण योजना के तहत शासन द्वारा टीबी के मरीजों को इलाज की पूरी अवधि तक पोषण सहायता के रूप में हर महीने 500 रूपये उनके खाते में डीबीटी के जरिए ट्रांसफर किया जाता है। टीबी रोग से संबंधित अधिक जानकारी के लिए निःशुल्क टोल फ्री नंबर 1800116666 और 104 पर डायल किया जा सकता है। साथ ही टीबी आरोग्य ऐप डाउनलोड करके भी जानकारी ली जा सकती है।
टीबी बीमारी के लक्षण के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि दो सप्ताह से अधिक बलगम के साथ खांसी, खून का आना, शाम व रात को बुखार ना रहना, भूख कम लगना, लगातार वजन में कमी आदि टीबी के सामान्य लक्षण हैं। समय पर जांच एवं डॉट्स पद्धति से टीबी रोग पूरी तरह से ठीक हो जाता है। सरकारी अस्पतालों में जांच, उपचार और दवाईयां निःशुल्क दिया जाता है।
रायपुर कृषि एवं कृषक कल्याण तथा पशुपालन मंत्री रामविचार नेताम कृषि एवं कृषक कल्याण तथा…
भोपाल महिलाओं, बालिकाओं एवं दिव्यांगजनों के विरुद्ध अपराधों के प्रतिमध्यप्रदेश पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीतिके…
भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नारायण सिंह पंवार ने कहा है…
भोपाल सिंधी मेला समिति द्वारा आयोजित कुकिंग कम्पटीशन के दूसरे दिन भी महिलाओं ने अपनी…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को जिला भिंड के लहार में आयोजित होने वाले…
रायपुर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने आज स्वामी आत्मानंद गवर्नमेंट अंग्रेजी माध्यम स्कूल,…