प्रदेश में बारिश का दौर रुका, 20 शहरों में पारा 30 डिग्री पार

भोपाल

मध्यप्रदेश में मानसून ब्रेक होने से बारिश थम गई है। दिन में गर्मी और उमस बढ़ गई है। सोमवार को ग्वालियर में तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि 20 शहरों में टेम्प्रेचर 30 डिग्री पार रहा। अगले 4 दिन ऐसा ही मौसम बना रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों ने 1-2 सितंबर तक प्रदेश में कहीं भी तेज बारिश होने का अनुमान नहीं जताया है।

पिछले चार दिन से प्रदेश में मानसून ब्रेक है, जो अगले 3 से 4 दिन और रहेगा। इसके बाद जबलपुर-शहडोल संभाग के जिलों में एक्टिविटी होगी, जो मध्यम से भारी बारिश कराएगी। इसके साथ ही मानसून ब्रेक खत्म हो जाएगा। बता दें कि सीजन में दूसरी बार मानसून ब्रेक हुआ है। इससे पहले 5 से 17 अगस्त तक मानसून ब्रेक रहा था।

अभी बारिश का कोई सिस्टम नहीं

IMD भोपाल के सीनियर वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि अभी प्रदेश में कोई मानसूनी सिस्टम एक्टिव नहीं है। इससे प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क है। हालांकि, कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो रही है। 1-2 सितंबर को जबलपुर-शहडोल संभाग में कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है।

24 घंटे में कैसा रहा मौसम

प्रदेश में कहीं भी बारिश नहीं हुई। इस कारण गर्मी का असर ज्यादा रहा। ग्वालियर में तापमान 34.8 डिग्री तक पहुंच गया। भोपाल, गुना, नर्मदापुरम, खंडवा, खरगोन, रायसेन, रतलाम, शिवपुरी, उज्जैन, दमोह, जबलपुर, खजुराहो, मंडला, नरसिंहपुर, नौगांव, रीवा, सतना, सीधी, टीकमगढ़, उमरिया और मलाजखंड में भी पारा 30 डिग्री या इससे अधिक ही रहा।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  सतना जिले के थाना कोलगवां क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

6 hours ago
डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

रायपुर   छत्तीसगढ़ में कृषि के आधुनिकीकरण की दिशा में किसानों का बढ़ता रुझान खेती…

7 hours ago
ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

रायपुर  ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुए विकसित भारत जी राम जी…

7 hours ago
महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं…

8 hours ago
महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

रायपुर महादेव एप ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई तेज हो गई…

8 hours ago
कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

​रायपुर     छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति का संकल्प अब एक जन-आंदोलन का रूप लेता…

8 hours ago