छत्तीसगढ़

धमतरी : महाविद्यालयों में लगाए जा रहे स्वीप संबंधी विशेष शिविर, आयोजित की जा रहीं विभिन्न प्रतियोगिताएं

धमतरी 31 अगस्त 2023

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश और सीईओ जिला पंचायत एवं स्वीप जिला नोडल अधिकारी रोक्तिमा यादव के मार्गदर्शन में जिले में मतदाता जागरूकता की दिशा में नित नए कार्यक्रम और प्रयोग किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जहां स्थानीय बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धमतरी में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने विशेष शिविर लगाकर अब तक 130 युवाओं का फॉर्म-6 ऑनलाईन और ऑफलाईन भरे गए। वहीं मगरलोड स्थित यशवंत राव मेघावाले शासकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ.घनश्याम देवांगन की उपस्थिति में कॉलेज स्टाफ डॉ.यशोदा साहू, भगवती साहू और अमन देवांगन सहित महाविद्यायीन विद्यार्थियों ने रंगोली बनाकर ’जिला धमतरी, वोट सर्वोपरी’ स्लोगन के साथ मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया ।  इसके अलावा ग्राम परेवाडीह में दिव्यांगजनों के द्वारा बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं को मतदान के संबंधी में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही 18 साल की आयु होने वाले युवाओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने तथा आसपास के लोगों को मतदान के महत्व को समझाने और मतदान के लिए प्रेरित करने के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर ग्रामीण घनश्याम साहू, रोहित साहू, बसंत विश्नोई, आत्माराम सहित ग्रामीण, बुजुर्ग, दिव्यांग और युवा उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

6 hours ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

6 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

6 hours ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

7 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

7 hours ago