जिले में सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान 5.0 का तीसरा चरण आगामी 25 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलाया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.के.मण्डल ने बताया कि अभियान के दौरान रविवान अवकाश दिनों को छोड़कर स्थानीय उप स्वास्थ्य केन्द्र, आंगनबाड़ी केन्द्र, पंचायत भवन में टीकाकरण सत्र आयोजित की जायेगी।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.जे.पी.दीवान ने सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान 5.0 की कार्ययोजना जिला स्तर पर तैयार कर ली गई है।
इस अभियान के तहत शून्य से 5 साल तक के बच्चों, गर्भवती माताओं का हेड काउंट सर्वे उपरांत लेफ्ट आउट, ड्रॉप आउट लाभार्थियों की सूची तैयार कर पूर्ण टीकाकृत किया जायेगा।
अभियान की सफलता के लिए ग्रामीण और शहरी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। हाई रिस्क एरिया, ईंट भट्ठा, निर्माण स्थल, शहरी स्लम, सघन जंगली क्षेत्र, पहाड़ी क्षेत्र, जनजाति बाहुल्य को चिन्हित किया गया है।
इसमें शून्य से 5 साल तक के नियमित टीकाकरण से छूअे हुए बच्चे एवं गर्भवती माताओं को टीकाकृत किया जायेगा।
रायपुर. छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला किया गया…
बिलासपुर. हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने धमतरी जिले की वर्ष 2007 की शिक्षाकर्मी ग्रेड-3 भर्ती…
जगदलपुर। बाइक सवार बदमाश पर्स छीनते समय युवती को 100 मीटर तक घसीटते चला गया।…
रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी…
कोरबा। कुसमुंडा खदान में देर रात हुए एक गंभीर हादसे में भारी वाहन की चपेट…
रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला स्थित थ्री डी फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में 3 मजदूरों…