छत्तीसगढ़

नारायणपुर : एडक़ा रीपा से जुड़े कलाकारों एवं कारीगरों को मिला तीस लाख का आर्डर

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने मिल का पत्थर साबित हो रहा रीपा योजना

नारायणपुर, 25 अगस्त 2023

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना महात्मा गाँधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क के अंतर्गत नारायणपुर जिले के ग्राम पंचायत एड़क़ा में रीपा का संचालन सफलता पूर्वक किया जा रहा है। वर्तमान में यहाँ सक्रिय रूप से तीन यूनिट में काष्ठकला, माटीकला और हाथकरघा में कार्य हो रहा है, जिसमें लगभग 50 महिला व पुरुष कार्य कर आय अर्जित कर रहे हैं। जिले में चार रीपा केन्द्र (एड़का, छोटेडोंगर, ओरछा, कोलियारी) संचालित है, जिसमें 18 गतिविधियों के साथ लगभग 200 महिला-पुरुष कार्य कर रहे हैं। एडक़ा रीपा को मुख्य रूप से स्थानीय कारीगरों एवं कलाकारों को ध्यान में रखते हुये विकसित किया जा रहा है। एडक़ा रीपा से जुड़े कलाकारों एवं कारीगरों को 30 लाख का आर्डर मिला है। शासन की ओर से हितग्राहियों को वर्क शेड, भवन, विद्युत, पेयजल, शौचालय, मशीनें, कच्चा माल और निःशुल्क प्रशिक्षण उपलब्ध किया जा रहा है। प्रशिक्षण उपरांत कलाकारों द्वारा उत्पादित कलाकृतियों को विभिन्न जगहों में संस्थायों से अनुबंध कर बेचा जा रहा है।
काष्ठकला और माटीकला से जुड़े सदस्यों ने बताया कि वे पहले काम की तलाश में भटकते थे, उन्हें मुश्किल से छोटा-मोटा काम मिलता था, जिससे जीवनयापन में अत्याधिक कठिनाई होती थी। ग्राम में रीपा के आने से आज हम सभी कारीगर एक ही छत के नीच एकजुट होकर कार्य कर रहे हैं और लगातार यहां पर काम भी आ रहें हैं। सदस्यों ने आगे बताया कि हमें स्कूलों के लिये लकड़ी के टेबल बैंच बनाने का बीस लाख का आर्डर मिला है साथ ही माटीकला की कलाकृतियों के लिये दस लाख का अनुबंध हो रहा हैं। हम सभी बेहद खुश है और ओवरटाइम करके काम पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं। निश्चिततौर पर रीपा योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में मिल का पत्थर साबित हो रही है।

kgnews

Recent Posts

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

33 minutes ago
विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

भोपाल  ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…

43 minutes ago
चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल  रमेन डेका…

58 minutes ago
उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

भोपाल  राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…

1 hour ago
शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…

1 hour ago
प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…

1 hour ago