छत्तीसगढ़

नारायणपुर : विधानसभा निर्वाचन 2023 फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता हेतु कार्यक्रम निर्धारित

नारायणपुर, 15 जून 2023

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता 01 अक्टूबर 2023 की स्थिति में संपन्न कराया जाना है। इसके लिए संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 25 मई 2023 से 23 जून 2023 तक बी.एल.ओ. द्वारा घर-घर सर्वे एवं सत्यापन कार्य कराया जाएगा। इसकी कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। इसी तरह 24 जून 2023 से 24 जूलाई 2023 तक मतदान केन्द्रों का युक्तियुक्तकरण एवं पुर्नव्यस्थापन, मतदाता सूची, ईपीक में विसंगतियों को दूर करना, सूची में धुंधले, खराब गुणवत्ता विशिष्टाओं और गैर मानवीय छवीयों वाले फोटो को बदलकर अच्छी गुणवत्ता वाले फोटो को सुनिश्चित करने वाली छवी गुणवत्ता में सुधार, जहाँ आवश्यक हो, मतदान केन्द्रों के अनुभागों, भागों की पुनर्रचना और अनुभागों, भागों की सीमाओं के प्रस्तावित पुनर्गठन को अंतिम रूप देना तथा मतदान केन्द्रो की सूची का अनुमोदन प्राप्त करना, कंट्रोल टेबल का अद्यतीकरण शामिल हैं। इसी तरह 25 जूलाई 2023 से 31 जूलाई 2023 तक प्रारूप 1 से 8 की तैयारी, अर्हता तिथि 1 अक्टूबर 2023 के संदर्भ में पूरक एवं एकीकृत ड्राफट सूची तैयार की जाएगी।
    इसी तरह निर्वाचन कार्यालय के निर्देशानुसार पुनरीक्षण गतिविधियां संचालित की जाएंगी। इसके तहत् 2 अगस्त 2023 को एकीकृत ड्राफट मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा तथा 2 अगस्त 2023 से 31 अगस्त 2023 तक दावा-आपत्ति प्राप्त करने की समयावधि निर्धारित की गई हैं। इसी तरह 12 अगस्त 2023, 13 अगस्त 2023 तथा 19 अगस्त 2023 और 20 अगस्त 2023 को विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। 22 सितंबर 2023 को दावा-आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा। 29 सितंबर 2023 को मतदाता सूची में की जाँच करना और अंतिम प्रकाशन हेतु आयोग की अनुमति प्राप्त करना, डाटाबेस को अद्यतन करना और पूरक सूची का मुद्रण कराया जाएगा। 4 अक्टूबर 2023 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

kgnews

Recent Posts

नशामुक्त, साइबर सुरक्षित एवं जनकेंद्रित पुलिसिंग पर डीजीपी कैलाश मकवाणा ने दिए निर्देश

नशामुक्त, साइबर सुरक्षित एवं जनकेंद्रित पुलिसिंग पर डीजीपी कैलाश मकवाणा ने दिए निर्देश

भोपाल  केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह द्वारा निर्देशित "नशामुक्त भारत" अभियान के लक्ष्यों की प्राप्ति…

24 minutes ago
कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल

कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन के सभागार में राज्य के…

29 minutes ago
इंदौर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई अब हिंदी में! SGSITS की नई पहल, छात्रों को मिला बड़ा विकल्प

इंदौर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई अब हिंदी में! SGSITS की नई पहल, छात्रों को मिला बड़ा विकल्प

इंदौर मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित एसजीएसआईटीएस (SGSITS) ने तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक…

33 minutes ago
पीथमपुर प्रदेश की औद्योगिक शक्ति का महत्वपूर्ण केन्द्र : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

पीथमपुर प्रदेश की औद्योगिक शक्ति का महत्वपूर्ण केन्द्र : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र मध्यप्रदेश की औद्योगिक…

34 minutes ago
पासपोर्ट सत्यापन को अधिक प्रभावी एवं समयबद्ध बनाने के लिए संभाग स्तरीय पुलिस प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन

पासपोर्ट सत्यापन को अधिक प्रभावी एवं समयबद्ध बनाने के लिए संभाग स्तरीय पुलिस प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन

भोपाल आमजन को पासपोर्ट संबंधी सेवाएं अधिक सरल, पारदर्शी, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण उपलब्ध कराने तथा…

39 minutes ago
प्रधानमंत्री आवास 2.0 लैंड टॉक्स फोर्स की बैठक सम्पन्न

प्रधानमंत्री आवास 2.0 लैंड टॉक्स फोर्स की बैठक सम्पन्न

रायपुर मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में प्रधानमंत्री आवास…

44 minutes ago