दिल्ली

नेताजी की प्रतिमा पर गलती निकालकर ट्रोल हुए जावेद अख्तर, यूजर्स बोले- अपना ज्ञान अपने पास रखिए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया। वहां पर नेताजी की ग्रेनाइट की प्रतिमा रखी जाएगी। इस प्रतिमा का निर्माण मशहूर मूर्तिकार अद्वैत गडनायक कर रहे हैं। इसे लेकर पूरे देश में चर्चा हो रही है। अब इस मामले में गीतकार जावेद अख्तर ने अपना पक्ष रखा है। जावेद अख्तर का मानना है कि नेताजी की प्रतिमा लगाने की विचार तो अच्छा है लेकिन इसकी पोजिशन का चुनाव सही नहीं है। जावेद अपने इस ट्वीट के बाद ट्रोल हो रहे हैं।

जावेद अख्तर

क्या लिखा था जावेद अख्तर ने
जावेद लिखते हैं, ‘नेताजी की प्रतिमा का विचार तो अच्छा है लेकिन प्रतिमा को लेकर पसंद सही नहीं है। पूरे दिन इस प्रतिमा के ईर्द-गिर्द ट्रैफिक चलता रहेगा और प्रतिमा का पोज सैल्यूट करते हुए होगा। यह उनकी प्रतिष्ठा के हिसाब से ठीक नहीं है। यदि इस प्रतिमा में वह बैठे हुए होते या फिर अपने हाथ को हवा में लहराते हुए जैसे कोई नारा लगा रहे होते तो अच्छा होता।’ 

जावेद अख्तर

जावेद अख्तर के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है- आपको तो बस मोदी जी की आलोचना करनी है…चाहे वजह कुछ भी हो। एक ने लिखा- जावेद साहब एक बार ये भी कह दीजिए कि दिन में पांच दफा नमाज पढ़ने का आइडिया तो ठीक है लेकिन लाउडस्पीकर में पढ़ने का आइडिया बहुत बुरा है। आप अपना ज्ञान अपने पास रखिए।

जावेद अख्तर

4 of 5जावेद अख्तर – फोटो : सोशल मीडियाएक यूजर ने लिखा- वह आपको सलाम नहीं कर रहे हैं। वह भारत माता को प्रणाम कर रहे हैं। यह ठीक वैसे ही है जैसे लोग रथ से बादशाह को सलाम कर रहे थे, लेकिन गधों को लगा कि लोग उन्हें सलाम कर रहे हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा है, खैर आपकी बात नहीं आपके तो नवाबी शौक होंगे पर बाकी लोगों का क्या?

इंडिया गेट के सामने कैनोपी पर सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा।
लोकतांत्रिक संस्था, पीढ़ियों और कर्तव्य का बोध कराएगी नेताजी की यह प्रतिमा
बता दें कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की इस प्रतिमा का आयाम 28 फीट बाय 6 फीट होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि नेताजी की यह प्रतिमा हमारी लोकतांत्रिक संस्था, पीढ़ियों और कर्तव्य का बोध कराएगी। आने वाली और वर्तमान पीढ़ी को निरंतर प्रेरणा देती रहेगी।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

SECL के कोयला स्टॉक में दूसरे दिन भी धधकती रही आग, बुझाने में जुटी रहीं टीमें

SECL के कोयला स्टॉक में दूसरे दिन भी धधकती रही आग, बुझाने में जुटी रहीं टीमें

कोरबा. SECL कुसमुंडा खदान के 29 नंबर कोयला स्टॉक में गुरुवार को लगी भीषण आग…

38 minutes ago
MP में 65 साल बाद बदलेंगे सिविल सेवा नियम, 2 से ज्यादा बच्चों वालों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

MP में 65 साल बाद बदलेंगे सिविल सेवा नियम, 2 से ज्यादा बच्चों वालों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार छह दशक बाद सरकारी नौकरी के लिए सेवा की सामान्य शर्तें बदलने…

46 minutes ago
बस्तर में प्री-मानसून की दस्तक, अगले 5 दिनों तक बारिश और बादलों का दौर जारी

बस्तर में प्री-मानसून की दस्तक, अगले 5 दिनों तक बारिश और बादलों का दौर जारी

रायपुर. छत्तीसगढ़ में बस्तर समेत कई इलाकों में प्री मानसून बारिश शुरू हो गई है.…

2 hours ago
धमतरी का महा-परिवर्तन: 60 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड खरीदी और 30 हजार मीट्रिक टन का नया ‘लॉजिस्टिक्स हब’

धमतरी का महा-परिवर्तन: 60 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड खरीदी और 30 हजार मीट्रिक टन का नया ‘लॉजिस्टिक्स हब’

धमतरी का 'महा-परिवर्तन': 60 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड खरीदी और 30 हजार मीट्रिक टन का…

2 hours ago
आम की छांव में मुख्यमंत्री की चौपाल: खाट पर बैठे, ग्रामीणों की सुनी बात, मौके पर दिए समाधान

आम की छांव में मुख्यमंत्री की चौपाल: खाट पर बैठे, ग्रामीणों की सुनी बात, मौके पर दिए समाधान

आम की छांव में मुख्यमंत्री की चौपाल: खाट पर बैठे, ग्रामीणों की सुनी बात, मौके…

2 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की…

2 hours ago