छत्तीसगढ़

पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की पोती सौंदर्या ने की आत्महत्या, अपार्टमेंट में लटका मिला शव

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा (BS Yediyurappa) की पोती सौंदर्या (Soundarya) ने शुक्रवार को फांसी लगाकार आत्महत्या कर ली। वह 30 वर्ष की थीं। शव का बॉरिंग एंड लेडी कर्जन हॉस्पिटल (Bowring and Lady Curzon Hospital) में पोस्टमॉर्टम हुआ। बीएस येदियुरप्पा के कार्यालय ने इसकी जानकारी दी।

पेशे से डॉक्टर थीं सौंदर्या

सौंदर्या बेंगलुरू के एमएस रमैया अस्पताल में डॉक्टर थीं। पुलिस के अनुसार वह माउंट कार्मेल कॉलेज के पास एक अपार्टमेंट में अपने पति और 6 महीने के बच्चे के साथ रहती थीं। सौंदर्या का दो साल पहले विवाह हुआ था। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस ने मामले की जांच की शुरू

बेंगलुरू के हाई ग्राउंड पुलिस स्टेशन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सौंदर्या बीएस येदियुरप्पा की पहली बेटी पद्मा की पुत्री थीं। उनकी मौत की खबर से परिवार में शौक की लहर है। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई अपने सहयोगियों के साथ येदियुरप्पा से मिलने अस्पताल पहुंचे।

पंखे से लटका मिला शव

पुलिस के अनुसार सौंदर्या ने शुक्रवार सुबह अपने वसंत नगर फ्लैट में पंखे से लटकर सुसाइड कर लिया। पुलिस के मुताबिक अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया कि सौंदर्या ने किस कारण ये कदम उठाया है। सौंदर्या ने डॉक्टर नीरज एस संग 2018 में विवाह किया था। दोनों एक ही हॉस्पिटल में काम करते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार सुबह 8 बजे नीरज अस्पताल के लिए निकल गए। आशंका जताई जा रही है कि नीरज के जाने के बाद ही सौंदर्या ने खौफनाक कदम उठाया। मामला तब सामने आया जब नौकरानी ने घर आकर दरवाजा खटखटाया। काफी देर तक जब गेट नहीं खुला तो उसने नीरज को सूचित किया। फिर नीरज ने भी सौंदर्या को कॉल किया। पुलिस के अनुसार फिर दरवाजा तोड़ना पड़ा।

kgnews

Recent Posts

निर्मला सप्रे दलबदल मामला: हाई कोर्ट में सुनवाई पूरी, जल्द आ सकता है बड़ा फैसला

निर्मला सप्रे दलबदल मामला: हाई कोर्ट में सुनवाई पूरी, जल्द आ सकता है बड़ा फैसला

 जबलपुर  मप्र हाई कोर्ट ने गुरुवार को मध्य प्रदेश की राजनीति से जुड़े बहुचर्चित दलबदल…

15 minutes ago
पाकिस्तानी हैंडलर का खतरनाक प्लान बेनकाब, युवकों को जिम जाने और पासपोर्ट बनवाने के दिए थे निर्देश

पाकिस्तानी हैंडलर का खतरनाक प्लान बेनकाब, युवकों को जिम जाने और पासपोर्ट बनवाने के दिए थे निर्देश

भोपाल  मध्य प्रदेश आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) की जांच में देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों…

45 minutes ago
कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…

10 hours ago
छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…

10 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…

10 hours ago
छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…

11 hours ago