निवेशकों से करोड़ों की ठगी : आठ साल से फरार कंपनी के डायरेक्टरों को मध्यप्रदेश से किया गया गिरफ्तार

मुंगेली। निवेश के नाम पर लोगों को करोड़ों रुपए का चूना लगाने वाले बीएन गोल्ड, रियल स्टेट एण्ड एलाएड लिमिटेड कंपनी के आठ साल से फरार चल डायरेक्टरों को मध्यप्रदेश से मुंगेली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस एक लंबे समय से लंबित चल रहे प्रकरण में सरगांव पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बीएन गोल्ड, रियल स्टेट एण्ड एलाएड लिमिटेड कंपनी से जुड़े आरोपियों चरण सिंह ठाकुर और विक्रम सिंह सोनालिया को मध्यप्रदेश के सीहोर जिले से गिरफ्तार किया है।

दोनों आरोपियों पूछताछ में कबूल किया कि वे कंपनी के डायरेक्टर थे। उन्होंने निवेशकों से करीब 5 करोड़ 53 लाख 22 हजार 722 रुपए की धोखाधड़ी की है.मामले में अन्य आरोपियों की भी तलाशी की जा रही है। आपको बता दें कि यह पूरा मामला वर्ष 2016 का है, जब बैतलपुर निवासी हपशिया प्रकाश ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी मां एस्ता प्रकाश से कंपनी ने हर महीने 1000 रुपए निवेश करने पर 5 साल में 24000 रुपए ब्याज देने का वादा किया था। अप्रैल 2016 तक 38 हजार रुपए जमा हो चुके थे, लेकिन बाद में कंपनी और एजेंट दोनों लापता हो गए।

एसपी भोजराम पटेल ने आरोपियों को मीडिया के सामने प्रस्तुत करते हुए कहा कि हमारी टीम लगातार फरार आरोपियों की पतासाजी कर रही थी, और अब इन दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। बाकी आरोपियों की भी तलाश जारी है।

Raman dwivedi

Recent Posts

बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

जगदलपुर. बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आईजी सुन्दरराज पी का सम्मान समारोह आयोजित…

6 hours ago
पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब

पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब

पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब 10 लाख रुपये की फिरौती…

6 hours ago
मध्यप्रदेश में जनजातीय छात्रावास-आश्रम के विद्यार्थियों की शिष्यवृत्ति दरों में बढ़ोतरी

मध्यप्रदेश में जनजातीय छात्रावास-आश्रम के विद्यार्थियों की शिष्यवृत्ति दरों में बढ़ोतरी

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग ने वर्ष 2026-27 में छात्रावास एवं आश्रमों में…

6 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का…

6 hours ago
कबीर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री साय, संत कबीर का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक

कबीर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री साय, संत कबीर का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय और कर्नाटक के राज्यपाल  थावरचंद गहलोत आज राजधानी रायपुर के सोनपैरी…

7 hours ago
रायपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर. महीनों के उहापोह के बाद आखिरकार प्रशासन की माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में…

7 hours ago