मध्यप्रदेश

प्रेग्नेंट होने की बात कहकर प्रेमिका कर रही थी ब्लैकमेल, प्रताड़ित प्रेमी शिप्रा में कूदा

प्रेमिका से प्रताड़ित होकर एक युवक ने रविवार को नृसिंह घाट पुल से शिप्रा नदी में छलांग लगा दी। पुल से कूदने से पहले उसने मोबाइल से अपना वीडियो बनाया, जिसमें उसने बताया कि प्रेमिका से ब्रेकअप होने के बाद भी वह अपने घरवालों व परिचित युवक के साथ मिलकर पांच लाख रुपये की डिमांड कर रही है। ढाई लाख रुपये ले भी चुकी है। अब गर्भवती बताते हुए साथ रहना चाहती है, जबकि प्रेमिका को पता था कि ब्रेकअप के बाद मैं अन्य लड़की से शादी कर चुका हूं। मैं बहुत प्रताड़ित हो चुका हूं। अब जीने का कोई मतलब नहीं इसलिए आत्महत्या कर रहा हूं। मेरी मौत के बाद मुझे ब्लैकमेल व प्रताड़ित करने वालों पर सरकार एक्शन लेकर कार्रवाई करे, ताकि मुझे इंसाफ मिल सके। युवक का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस, होमगार्ड विभाग व तैराकों ने रेस्क्यू शुरू किया पर सर्चिंग के बावजूद युवक का कुछ प

युवक का नाम आकाश निवासी शंकरपुर मक्सी रोड का रहने वाला बताया जा रहा है। युवक नगर निगम की कचरा गाड़ी में काम करता है। महाकाल थाना एसआई जयंत डामोर ने बताया सूचना के बाद एसडीआरएफ की टीम भी शाम तक सर्चिंग में जुटी रही, लेकिन पता नहीं चल पाया है। आज सोमवार को दोबारा से नदी में सर्चिंग कराई जाएगी। युवक के घरवाले भी सूचना मिलने पर मौके पर आ गए थे। युवक का वीडियो भी सामने आया है लेकिन उसके मिलने के बाद परिजनों के बयान के बाद ही सारी स्थिति स्पष्ट होगी। इधर, होमगार्ड के अधिकारियों के मुताबिक नदी में पानी बढ़ा हुआ है व इस समय बहाव भी तेज है, इसलिए आशंका है कि युवक शायद आगे दूर बह गया हो।

वायरल वीडियो में यह कह रहा आकाश
मैं आकाश धाड़ा मक्सी रोड शंकरपुर का निवासी हूं। मार्च में शादी के चलते प्रेमिका से ब्रेकअप कर लिया था। प्रेमिका से बात हो गई थी कि मैं परिवार की मर्जी अनुसार शादी करने जा रहा हूं। तुम अभी भी मुझसे शादी करना चाहती हो तो बताओ लेकिन प्रेमिका ने मना कर दिया था। दोनों के बीच समझौता हो गया था व थाने में आवेदन दिया था कि मेरा आकाश से कोई लेना-देना अथवा संबंध नहीं है। मेरी शादी को छह माह बीतने के बाद लड़की, उसकी मां, मौसी व मामा सहित एक अन्य युवक मिलकर मुझे ब्लैकमेल कर रहे हैं व पैसों की डिमांड कर रहे हैं। बोले रहे कि पांच लाख रुपये दो। मैं कचरा गाड़ी चलाता हूं, मेरे पास इतने रुपये नहीं है। लड़की ये कहकर ब्लैकमेल कर रही कि मैं प्रेग्नेंट हूं। मैं ढाई लाख रुपये इसके बाद भी दे चुका हूं लेकिन ब्लैकमेल करना बंद नहीं किया गया। अब लड़की कह रही है कि मुझे भी साथ रखो। पंवासा थाने पर भी गया था लेकिन पुलिस वाले लड़की से मिल गए व मेरी सुनवाई नहीं कर रहे। मैं इंसाफ चाहता हूं, अब जीने से कोई मतलब नहीं है। मैं नृसिंह घाट पुल से कूदकर आत्महत्या करने जा रहा हूं।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG विधानसभा में पिंक ई-रिक्शा से पहुंचे मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, अनोखे अंदाज ने खींचा ध्यान

CG विधानसभा में पिंक ई-रिक्शा से पहुंचे मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, अनोखे अंदाज ने खींचा ध्यान

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो गया है. पहले दिन की कार्यवाही में…

34 minutes ago
CG : पुलिस की सक्रियता से काट-पत्ती जुए का भंडाफोड़, 5 जुआरी गिरफ्तार …

CG : पुलिस की सक्रियता से काट-पत्ती जुए का भंडाफोड़, 5 जुआरी गिरफ्तार …

रायगढ़: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में संचालित "ऑपरेशन अंकुश"…

55 minutes ago
CG : पूर्व विधायक अरुण वोरा की माता का निधन …

CG : पूर्व विधायक अरुण वोरा की माता का निधन …

दुर्ग: साईं मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष अरविंद वोरा और पूर्व विधायक अरुण वोरा की…

59 minutes ago
CG : रायपुर प्रेस क्लब के कार्यक्रम में पहुंचे देवकीनंदन ठाकुर, बोले- सनातन बोर्ड का हो गठन, 50 सीटें धर्माचार्यों को मिले …

CG : रायपुर प्रेस क्लब के कार्यक्रम में पहुंचे देवकीनंदन ठाकुर, बोले- सनातन बोर्ड का हो गठन, 50 सीटें धर्माचार्यों को मिले …

रायपुर: रायपुर प्रेस क्लब के लोकप्रिय संवाद कार्यक्रम "हमर पहुना" के अंतर्गत प्रख्यात आध्यात्मिक गुरु…

1 hour ago
राजनांदगांव : आईजी अजय यादव ने संभाली राजनांदगांव रेंज की कमान, बोले—अवैध कारोबार में पुलिस की मिलीभगत बर्दाश्त नहीं …

राजनांदगांव : आईजी अजय यादव ने संभाली राजनांदगांव रेंज की कमान, बोले—अवैध कारोबार में पुलिस की मिलीभगत बर्दाश्त नहीं …

पदभार ग्रहण करते ही पुलिस अधीक्षकों की ली बैठक, बेसिक पुलिसिंग मजबूत करने और अपराधियों…

1 hour ago
CG : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण तीजन बाई को विधानसभा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि …

CG : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण तीजन बाई को विधानसभा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि …

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज पद्म विभूषण…

1 hour ago