छत्तीसगढ़

बेमेतरा : बेरला अनुभाग अंतर्गत किया गया मतदाता जन जागरूकता स्वीप महारैली का आयोजन

1500 से अधिक छात्र छात्राओं ने ‘वोट डालबो बेमेतरा‘ के थीम पर किया मानव श्रृंखला का निर्माणबेमेतरा 17 अगस्त 2023कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जिला बेमेतरा तथा स्वीप नोडल अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत लीना मण्डावी के निर्देशानुसार, बीते दिनों विधानसभा 69- बेमेतरा के अनुभाग बेरला क्षेत्रांतर्गत नगर पंचायत बेरला में मतदाता जन जागरूकता स्वीप महारैली का आयोजन किया गया। महारैली का प्रारंभ नवीन महाविद्यालय बेरला से दोपहर 01ः00 बजे से किया गया जिसमें नवीन महाविद्यालय बेरला, शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज बेरला, आईटीआई बेरला, सेजस अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम बेरला तथा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेरला के विद्यार्थी शामिल हुए। विद्यार्थियों द्वारा लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए नारों के साथ कदमताल करते हुए रैली तहसील कार्यालय बेरला के मैदान में पहुंची, जहां पर शासकीय नवीन महाविद्यालय बेरला के छात्राओं द्वारा नुक्कड़ सभा का आयोजन कर मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया गया, जिसके उपरांत रैली कर्मा चौक पहुंची, जहां पर शासकीय कन्या उ.मा. विद्यालय बेरला के छात्राओं द्वारा समूह नृत्य एवं गायन के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया गया। उक्त रैली नारों के साथ कदम ताल करते हुए बाजार चौक पहुंची जहां पर साप्ताहिक बाजार में सेजस अंग्रेजी माध्यम बेरला के छात्र-छात्राओं द्वारा नुक्कड़ सभा का आयोजन कर लोगों को शत-प्रतिशत मतदान करने एवं उनके वोट के महत्व के लिए जागरूक किया गया, जिसके उपरांत रैली सरकारी अस्पताल परिसर पहुंची जहां पर भी सेजस अंग्रेजी माध्यम बेरला के छात्र-छात्राओं के द्वारा नुक्कड़ सभा का आयोजन कर मतदाताओं को जागरूक किया गया। उसके बाद रैली का समापन नगर पंचायत बेरला स्थित गौठान मैदान पर किया गया तथा सभी संस्थाओं के लगभग 1500 छात्र-छात्राओं के द्वारा ’’वोट डालबो बेमेतरा‘‘ मानव श्रृंखला का निर्माण कर नगरवासियों को मतदान एवं मतदान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी (रा) बेमेतरा सुरूचि सिंह के द्वारा मतदाता शपथ दिलाया गया। कार्यक्रम के दौरान अनुविभागीय अधिकारी (रा) बेरला युगल किशोर उर्वशा, तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बेरला सरिता मढ़रिया, नायब तहसीलदार चन्द्रकांत राही, अनुभागस्तरीय मास्टर ट्रेनर भूपेन्द्र कुमार परगनिहा एवं विकेश यादव, गिरवर भारद्वाज तथा उक्त समस्त संस्थाओं की टीम उपस्थित थे।   

kgnews

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

5 hours ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

5 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

5 hours ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

6 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

6 hours ago