देवकर चौकी पुलिस ने आत्महत्या के मामले में सास, ससुर व पति को गिरफ्तार किया है। नवविवाहिता इन लोगों के प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी। चौकी प्रभारी एसआई तुलसीराम कोसिमा ने बताया कि युवती की शादी 4 माह पहले हुई थी। लड़की की मायका जिला बालोद गुंडरदेही थाना क्षेत्र में है।
एसआई तुलसीराम कोसिमा ने बताया कि शादी के बाद से नवविवाहिता को उसका पति, सास और ससुर लगातार शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे, जिससे परेशान होकर 16 जुलाई 2023 को अपने ससुराल ग्राम खिसोरा में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की जांच के बाद आरोपी पति जनार्दन (22) साहू, ससुर रामसाय साहू (53), सास त्रिवेणी साहू (50) निवासी ग्राम खिसोरा, थाना साजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया।
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने 7.14 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन…
रायपुर कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संचालित 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी…
भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …
जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…