छत्तीसगढ़

मनेंद्रगढ़ : कलेक्टर नरेंद्र कुमार दुग्गा ने प्लास्टिक प्रदूषण को रोकने अधिकारियों की ली बैठक

मनेंद्रगढ़  10 जुलाई 2023

कलेक्टर नरेन्द्र कुमार दुग्गा की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्टर कक्ष में स्वच्छता संबंधी बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगरीय निकाय के सभी अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने कहा कि शहर में बढ़ रहे प्लास्टिक प्रदूषण को रोकना जरूरी है। अभियान चलाकर बेकार पड़े प्लास्टिक वेस्ट को एसएलआरएम सेंटर के माध्यम से उचित मूल्य में ख़रीदा जाएगा। कोई भी व्यक्ति प्लास्टिक के सामान को इकट्ठा करके चिह्नांकित सेंटर में विक्रय कर सकता है। उन्हें वजन के हिसाब से नक़द राशि या उपहार प्रदान किया जायेगा। शहर को स्वच्छ रखने की ज़िम्मेदारी हम सबकी है। मुख्य मार्ग में रखे सभी बिल्डिंग मटेरियल-मलबे, पुराने वाहन को मालिक से हटवायें नहीं तो जुर्माना लगाने की कार्यवाही करें। बारिश के दिनों में नालियों में पानी जमाव की समस्या को कम करने के लिए वार्डवार अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगायें। आम जनता को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें।
प्लास्टिक विक्रय के लिए चिन्हांकित स्थान- जिले के सभी एसएलआरएम सेंटर को ख़रीदी के लिए सेंटर बनाया गया है। मनेंद्रगढ़ नगरपालिका में वार्ड क्रमांक 20 अहमद कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 15 टंकीपारा और वार्ड क्रमांक 4 मौहारपारा में एसएलआरएम सेंटर को प्लास्टिक विक्रय केंद्र बनाया गया है। इसी तरह से खोंगापानी में वार्ड क्रमांक 1 कोलदफ़ाई, झगराखण्ड में वार्ड क्रमांक 10 पावर हाउस के पास, नई लेदरी में वार्ड क्रमांक 10 नगर पंचायत के पास स्थित एसएलआरएम सेंटर में प्लास्टिक ख़रीदी किया जाएगा। इसी तरह से नगर निगम चिरमिरी में भी विभिन्न जगहों में प्लास्टिक वेस्ट ख़रीदी केंद्र बनाया जाएगा। प्राप्त प्लास्टिक कचरे को उपयोगी सामान बनाया जाएगा तथा रिसाइकल किया जाएगा जिससे पर्यावरण प्रदूषण कम हो।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण

राजनांदगांव : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण

राजनांदगांव । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगांव…

38 minutes ago
राजनांदगांव : नगर निगम द्वारा शहर में जल निकासी, आवास निर्माण एवं नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण करने किया जा रहा विशेष प्रसास

राजनांदगांव : नगर निगम द्वारा शहर में जल निकासी, आवास निर्माण एवं नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण करने किया जा रहा विशेष प्रसास

राजनांदगांव । नगर पालिक निगम राजनांदगांव द्वारा शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के…

41 minutes ago
राजनांदगांव : मडिय़ान जलाशय और मनकी जलाशय को मत्स्य पालन, मत्स्याखेट एवं मत्स्य विक्रय हेतु पट्टे पर देने के लिए 23 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

राजनांदगांव : मडिय़ान जलाशय और मनकी जलाशय को मत्स्य पालन, मत्स्याखेट एवं मत्स्य विक्रय हेतु पट्टे पर देने के लिए 23 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

राजनांदगांव । डोंगरगढ़ विकासखंड स्थित मडिय़ान जलाशय और मनकी जलाशय को मत्स्य पालन, मत्स्याखेट एवं…

42 minutes ago
राजनांदगांव : कलेक्टर ने सेवा सेतु परियोजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सेवा सेतु केन्द्र संचालकों को किया सम्मानित

राजनांदगांव : कलेक्टर ने सेवा सेतु परियोजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सेवा सेतु केन्द्र संचालकों को किया सम्मानित

राजनांदगांव ।  कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने सेवा सेतु परियोजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले…

57 minutes ago
छत्तीसगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन, यातायात नियम तोड़ने पर 62 वाहन चालकों के चालान

छत्तीसगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन, यातायात नियम तोड़ने पर 62 वाहन चालकों के चालान

बीजापुर. सड़क सुरक्षा को लेकर बीजापुर पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहन…

58 minutes ago