छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को देखते हुए लगातार गाड़ियों की चेकिंग बढ़ा दी गई है। इस कड़ी में पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों से 3 लाख से ज्यादा की शराब जब्त की है। मामले में चार आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि जब्त की गई शराब मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ में खपाने के लिए लाई जा रही थी।
पहला मामला जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है. यहां सिटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुमारी चंद्राकर ने जानकारी दी कि काफी दिनों से मुखबिर से अवैध शराब एमपी से लाकर छत्तीसगढ़ में खपाने की सूचना मिल रही थी। सूचना पर पुलिस ने मिलनपथरा रोड स्थित पुलिया पर एक संदिग्ध कार को घेराबंदी कर रोका. फिर पुलिस ने कार की तलाशी ली. तलाशी लेने पर कार में मध्यप्रदेश में बनी अंग्रेजी गोवा शराब पाया गया. कार में दो लोग थे. नाम पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम अमित यादव और छबीलाल बताया. दोनों में एक शख्स दुर्ग जिला का रहने वाला है. तो दूसरा कबीरधाम जिला का रहने वाला.
दूसरा मामला जिले के मनेन्द्रगढ़ थाना क्षेत्र का है। यहां भी मध्यप्रदेश की अवैध शराब खपाने की कोशिश की जा रही थी। यहां सिटी कोतवाली पुलिस ने 27 पेटी अवैध शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया. साथ ही पुलिस ने कार भी जब्त कर लिया।
बताया जा रहा है कि पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिली कि मध्यप्रदेश से अंग्रेजी शराब मनेन्द्रगढ़ में खपाने की साजिश की जा रही है. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने द्वारा सिद्धबाबा घाट के नीचे मेन रोड कटनी हाइवे पर एक वाहन को रोककर तलाशी ली. वाहन के पिछली सीट पर 27 पेटी शराब पाया गया. जब्त शराब 241 लीटर बताई गई है. शराब की कीमत 189240 रुपए है. मामले में पुलिस ने वाहन में सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर कार्रवाई की जा रही है।
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 17 जुलाई को टीकमगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे।…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस की “देशभक्ति –जनसेवा” की भावना के अनुरूप वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के…
रायपुर कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में पहचाना जाने वाला सुकमा आज खेल, शिक्षा…
भोपाल मध्यप्रदेश को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ मध्यप्रदेश पुलिस एवं द्वारा प्रारंभ किए…
भोपाल प्रदेश के शासकीय स्कूलों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को गुरु के प्रति सम्मान,…
रायपुर छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के कान, नाक एवं गला (ईएनटी) विभाग के विशेषज्ञ…